समंदर किनारे ट्यूब टॉप और व्हाइट कलर की स्कर्ट पहने रेत से खेलती नजर आईं निया शर्मा, लाखों बार देखा जा चुका Video
निया शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें अबतक कई टीवी शोज जैसे एक हजारो में मेरी बहना है इश्क में मरजावां जमाई राजा नागिन 4 आद में देखा जा चुका है। निया शर्मा और रवि दुबे की वेब सीरीज जमाई 2.0 कुछ समय पहले रिलीज हुई थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री निया शर्मा हमेशा से ही अपनी बोल्ड पर्सनॅलिटी के लिए जानी जाती हैं। 'जमाई राजा 2.0' फेम निया अक्सर अपनी ग्लैमरस एंड सीजलिंग तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती हैं। वहीं उनके फैंस भी उनके इन अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। इसी बीच निया का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में उनका जलवा देखते ही बन रहा है।
View this post on Instagram
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह समंदर किनारे अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो आप देख सकते हैं कि निया व्हाइट कलर की हॉट ड्रेस पहने समंदर किनारे बैठी हुई हैं और बड़े मजे से लहरों से खेलती नजर आ रही हैं। ये उनका स्लो मोशन वीडियो बनाया है। वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में इमरान हाशमी का फेमस सॉन्ग 'वो लम्हें' सुनाई दे रहा है। इस दौरान निया ने व्हाइट कॉलर का ट्यूब टॉप और व्हाइट कलर का स्कर्ट पहना हुआ है जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
निया शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें अबतक कई टीवी शोज जैसे 'एक हजारो में मेरी बहना है', 'इश्क में मरजावां', 'जमाई राजा', 'नागिन 4' आद में देखा जा चुका है। निया शर्मा और रवि दुबे की वेब सीरीज 'जमाई 2.0' कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज में दोनों के बीच कई हॉट सीन्स भी दर्शकों को देखने को मिले। इन सबके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय हैं। ह लगभग हर दिन ही खुद की और दोस्तों संग पार्टी करती हुई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इंस्टग्राम पर निया के 62 लाख फॉलोअर्स हैं।