विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nia Sharma Bold Photo: टीवी की बहू ने जालीदार टॉप पहन बढ़ाया इंटरनेट का पारा, नोटों के साथ किए पोज,लोग बोले टू हॉट

By Tanya AroraEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2022 11:52 AM (IST)

टीवी की बहू निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से हर किसी को हैरान कर देती हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

nia sharma looks stunning and bold in black bralette and studded shorts. Photo Credit- Instagram
nia sharma looks stunning and bold in black bralette and studded shorts. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Nia Sharma Bold Photo: टीवी पर सीधी सादी बहू का किरदार निभा चुकी निया शर्मा असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्डनेस से फैंस को पूरी तरह से हैरान कर देती हैं। सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखने वालीं निया शर्मा के फैंस कभी उनके बोल्ड लुक पर प्यार लुटाते हैं तो कभी उनके लुक के लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी करते हैं। लेकिन हाल ही में निया शर्मा ने जालीदार टॉप पहने और नोटों के आगे खड़े होकर पोज करते हुए ऐसी-ऐसी तस्वीरें शेयर, की, जिस पर से फैंस अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं।

निया शर्मा ने जालीदार टॉप में बढ़ाया इंटरनेट का पारा

निया शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में नागिन एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार फैंस को दीवाना बना रहा है। निया शर्मा ने इन तस्वीरों में ब्लैक ब्रालेट के साथ शॉर्ट्स पहने हुए हैं और साथ ही जालीदार टॉप पहना हुआ है। निया शर्मा ने अपने इस शानदार लुक को कम्प्लीट करने के लिए रेड लिपस्टिक लगाई है और साथ ही अपने बालों में हाई पोनी बनाई हुई है। इसी के साथ लोगों को जो सबसे ज्यादा अट्रेक्ट कर रहा है वह है उनका ब्लैक ग्राउंड जिस पर डॉलर्स चिपके हुए हैं। उनका ये ओवर ऑल लुक काफी हॉट है।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

निया शर्मा की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

निया शर्मा की बोल्डनेस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कोई इतना हॉट कैसे हो सकता है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हॉट लुक'। अन्य यूजर ने लिखा, 'ग्लैमरस डीवा'। इस तस्वीर पर अब तक 1 लाख 32 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

निया शर्मा ने टेलीविजन शोज से की थी ऐसी शुरुआत

निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में टीवी शो 'काली -एक अग्निपरीक्षा से की थी। इसके बाद वह बहनें जैसे सीरियल में नजर आईं। इस शो के बाद निया ने एक हजारों में मेरी बहना सीरियल में काम किया। हालांकि निया शर्मा शो की सेकंड लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन उन्हें इस शो से काफी पहचान मिली। निया शर्मा टीवी के साथ-साथ वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।