Move to Jagran APP

नकुल मेहता के बेटे सूफी की क्यूटनेस ने तैमूर अली खान को भी पछाड़ा, नीली आंखों के कायल हुए फैंस

नकुल- जानकी के बेटे सूफी को देखने वाला हर कोई हक्का- बक्का रह गया है। सूफी की क्यूनेस देख हर कोई सूफी का कायल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स तो सूफी को देख तैमूर अली खान को भी भूल गए हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 04:52 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 04:52 PM (IST)
नकुल मेहता के बेटे सूफी की क्यूटनेस ने तैमूर अली खान को भी पछाड़ा, नीली आंखों के कायल हुए फैंस
सूफी मेहता, तैमूर अली खान, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेता नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी मेहता शादी के करीब सात साल बाद माता- पिता बने हैं। जानकी ने इसी साल फरवरी के महीने में बेटे सूफी जो जन्म दिया है। बेटे के जन्म के करीब सात महीने बाद जानकी और नकुल ने अपने बेटे का पहली बार चेहरा दिखाया है। नकुल- जानकी के बेटे सूफी को देखने वाला हर कोई हक्का- बक्का रह गया है। सूफी की क्यूनेस देख हर कोई सूफी का कायल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स तो सूफी को देख तैमूर अली खान को भी भूल गए हैं।

loksabha election banner

दरअसल हाल ही में कुछ दिन पहले ही नकुल मेहता और पत्नी जानकी ने बेटे सूफी के सात महीने के हो जाने पर उनकी पहली झलक फैंस को दिखाई है। सूफी की पहली झलक पाकर हर कोई उनसे नजर ही नहीं हटा पा रहा है। सूफी की नीली आंखें, भूरे बाल, गोरा रंग देख हर किसी का दिल पिघल गया। सोशल मीडिया पर हर तरफ इन दिनों केवल सूफी की ही तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सूफी की इन तस्वीरों को देखकर लोग उनकी तुलना तैमूर अली खान से करने लगे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

नकुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सूफी का जो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सूफी की मासूमियत देख हर किसी का दिल भर आया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए बेबी सूफी की जमकर तारीफ की है। तो वहीं कई लोग बेबी सूफी की तुलना सैफ और करीना के बेटे तैमूर से कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सूफी ने तो क्यूटनेस के मामले में तैमूर को भी पछाड़ दिया है। वहीं कई सेलेब्स ने भी नकुल को हिदायत दी कि वो बेटे सूफी को काला टीका लगा दें क्योंकि सूफी बेहद क्यूट हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

बता दें कि जानकी पारेख मेहता ने बेबी सूफी को 3 फरवरी को जन्म दिया था। जन्म के बाद नकुल और जानकी ने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों ने बेटे का नाम तभी सोच लिया था जब वो तीन माह गर्भ में थे। सूफी नाम में आर्ट, फिलोसॉफी, लिट्रेचर, सोल, गाने और स्प्रिचुएलिटी का सिम्बल है इसलिए ही नकुल और जानकी ने ये नाम चुना था। साथ ही साथ दोनों ने ये भी बताया कि उन्होंने इस नाम को लड़का और लड़की में भेद किए बिना ही रखा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.