Move to Jagran APP

5 लड़को को एक साथ डेट करने वाली लड़की को चांटा मारने वाले ब्वॉयफ्रेंड पर भड़की नेहा धूपिया, सरेआम कहा अपशब्द, हुईं ट्रोेल

नेहा उस कंटेस्टेंट को कहती हैं कि उसे किसी भी लड़की पर हाथ उठाने का कोई हक नहीं और वो उसकी चॉइस है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 02:13 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 08:49 AM (IST)
5 लड़को को एक साथ डेट करने वाली लड़की को चांटा मारने वाले ब्वॉयफ्रेंड पर भड़की नेहा धूपिया, सरेआम कहा अपशब्द, हुईं ट्रोेल
5 लड़को को एक साथ डेट करने वाली लड़की को चांटा मारने वाले ब्वॉयफ्रेंड पर भड़की नेहा धूपिया, सरेआम कहा अपशब्द, हुईं ट्रोेल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वह लगातार एमटीवी रोडीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा धूपिया का टीवी शो एमटीवी रोडीज दर्शकों का पसंदीदा शो है। इस शो में रणविजय, प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, पूर्व इंडियन  हॉकी प्लेयर संदीप सिंह​, निखिल जज की कुर्सी को संभालते नजर आ रहे हैं। इस शो के ऑडिशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा शो में आए एक कंटेस्टेंट जो कि प्यार में धोखा खा चुका है उस पर भड़कती नजर आ रही हैं। इसी के चलते सोशल मीडिया पर नेहा को ट्रोल किा जा रहा है। सोशल प्लेटफॉर्म पर उन्हें फैंस उन्हें अजीबो-गरीब सलाह भी देते हुए ट्रोल कर रहे हैं।

loksabha election banner

एमटीवी रोडीज के इस वीडियो में कंटेस्टेंट जज से कहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा दे रही थी। इसी वजह से उसने अपनी गर्लफ्रेंड को जोरदार थप्पड़ मारा। वह उसके साथ होते हुए 5 लड़कों के साथ अफेयर चला रही थी। कंटेस्टेंट आगे बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसके सभी पांच बॉयफ्रेंड को भी वहीं बुलाया। इसके बाद वह उन सबके सामने उसने अपनी गर्लफ्रेंड के जोरदारा थप्पड़ मारा। बस फिर क्या था कंटेस्टेंट की बात सुनते ही नेहा भड़क गईं। नेहा उस कंटेस्टेंट को कहती हैं कि उसे किसी भी लड़की पर हाथ उठाने का कोई हक नहीं और वो उसकी चॉइस है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के चलते नेहा धूपिया को फैंस खूब ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स नेहा को 'फेक फेमिनिस्ट' बताते हुए उनपर तंज कसना शुरू कर दिया है। यही नहीं इस वीडियो को लेकर कई सारे मीम्स बनाकर लोगों ने नेहा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। नेहा धूपिया को ट्रोल करते हुए यूजर्स का कहना है कि अगर लड़का यही करता है तो आप उसे सरेआम धोखेबाज और गालियां देखकर उसे जेल भेजवाने का सलाह दे देती हैं तो कोई लड़की ये काम करती हैं तो उसकी मर्जी कैसे हो सकती है। एक यूजर्स ने कहा कि ये सिनेमा नहीं है ये हकिकत की दुनिया है यहां कोई भी ऐसा काम बर्दास्त नहीं करेगा। एक और यूजर का कहना है कि प्यार में विश्वास होना चाहिए .. अगर धोखा देना मर्जी है तो थप्पड़ मारना रिएक्शन है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.