Move to Jagran APP

ऋषि कपूर की बेटी ने कपिल शर्मा की हेल्थ का उड़ाया मजाक, नीतू कपूर ने किया कृष्णा संग जमकर डांस

नीतू कपूर और रिद्धिमा इस सो में कॉमेडी तड़का लगाने वाली हैं। साथ ही साथ अपने परिवार के बारे में कई राज भी खोलती नजर आएंगी। हाल ही में इस एपिसोड का एक प्रोमो कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 03:30 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 03:30 PM (IST)
ऋषि कपूर की बेटी ने कपिल शर्मा की हेल्थ का उड़ाया मजाक, नीतू कपूर ने किया कृष्णा संग जमकर डांस
रिद्धिमा कपूर साहनी, नीतू कपूर, कपिल शर्मा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन का चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हेमशा इसमें आने वाले गेस्ट्स की वजह से चर्चा में बना रहता है। इस बार इस शो का हिस्सा दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी बनने वाली हैं। नीतू कपूर और रिद्धिमा इस सो में कॉमेडी तड़का लगाने वाली हैं। साथ ही साथ अपने परिवार के बारे में कई राज भी खोलती नजर आएंगी। हाल ही में इस एपिसोड का एक प्रोमो कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

loksabha election banner

नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी आज के एपिसोड में 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाली हैं। मां बेटी की इस जोड़ी ने शो के सेट पर जमकर धमाल मचाया। इसका नजारा कपिल शर्मा के शेयर किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है। इस प्रोमो वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेर किया है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में कपिल सबसे पहले नीतू कपूर के साथ 'कह दूं तुम्हें' गाने पर शो में एंट्री करते हैं। शो में आते ही नीतू कपूर कहती हैं कितना बदल गया है ना ये सब, पहले सतश्रीयाकाल से अब हैलो अर्चना। ये बात सुनकर सभी लोग जमकर ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। इसके बाद शो में होती है नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की एंट्री। रिद्धिमा अपनी एंट्री के साथ ही कपिल शर्मा की बेइज्जती कर देती हैं।

कपिल शर्मा रिद्धिमा का शो में स्वागत करते हैं और उनकी तारीफ में कहते हैं कि 'रिद्धिमा आप बिलकुल हरी मिर्च लग रही हैं।' ये बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल, रिद्धिमा से पूछते हैं कि 'मेरी ड्रेस के बारे में आपका क्या खयाल है?' इस पर रिद्धिमा कहती हैं 'आपका ड्रेस तो फर्स्ट क्लास है लेकिन बंदा भी तो फिट होना चाहिए।' इस पर सभी लोग हंसने लगते हैं और कपिल का मुंह उतर जाता है। इसके बाद प्रोमो में दिखाया गया है कि कृष्णा अभिषेक अमिताभ बच्चन बनकर आते हैं और नीतू कपूर के साथ 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना' गाने पर डांस करते हैं।

शो का ये करीब 2 मिनट का प्रोमो वीडियो देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एपिसोड कितना मजेदार होने वाला है। इस दौरान कपूर खानदान की पोल भी खुलने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.