नंदीश-रश्मि का नया म्यूजिक वीडियो छू लेगा आपके दिल
टीवी के हॉट कपल्स में से एक नंदिश संधू और रश्मि देसाई के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दोनों पति-पत्नी कुछ महीने पहले डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के सांतवे सीजन में एक साथ नजर आए थे। अब फिर से दोनों की साथ में वापसी हो रही है।
मुंबई। टीवी के हॉट कपल्स में से एक नंदिश संधू और रश्मि देसाई के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दोनों पति-पत्नी कुछ महीने पहले डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के सांतवे सीजन में एक साथ नजर आए थे। अब फिर से दोनों की साथ में वापसी हो रही है। जी हां, मगर इस बार यह दोनों अपने किसी अपकमिंग सीरियल में नहीं, बल्कि एक म्यूजिक वीडियो 'तेरी एक हंसी' में साथ रोमांस करते दिखेंगे।
क्या सचमुच टूट गई आमिर-सलमान की बरसों पुरानी दोस्ती?
इस म्यूजिक वीडियो के बारे में नंदीश ने बताया, 'मैंने जब इस वीडियो सॉन्ग को पहली बार सुना था, उसी समय से मुझे यह सॉन्ग बहुत अच्छा लग रहा है। यहां तक कि इस सॉन्ग को मैं अक्सर गुनगुनाया करता हूं और मुझे लगता है कि इस सॉन्ग को सुनने के बाद लोगों के चेहरे पर भी खुशी नजर आएगी। इसके अलावा इस सॉन्ग से ऑडियंश आसानी से जुड़ सकेगी।'
इस सॉन्ग के पीछे की कहानी के बारे में भी नंदीश ने बताया। उनके मुताबिक, 'इसकी कहानी भी लोगों के दिल को छू जाने वाली है, यहां तक कि इस कहानी के पात्र में मैंने खुद को महसूस किया था। इस वजह से मैंने इसको करने के लिए तुरंत हां कह दिया था।
तो यह है अनुष्का की लाइफ का रियल लव, जिसको जान चौंक जाएंगे आप
आपको बता दें कि यह म्यूजिक वीडियो एक लव स्टोरी पर आधारित है। इसमें लड़के को ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो गूंगी और बहरी होती है। उसके बावजूद लड़का उससे बेहद प्यार करता है। इसको म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने तैयार किया है। इससे पहले भी नंदीश और रश्मि ने अरिजीत सिंह के म्यूजिक वीडियो 'क्या हुआ' में एक साथ काम किया था।