...तो इसलिए डबल रोल में नज़र आएंगी नंदिनी!
अब तक एकता ने जिस भी ऐतिहासिक शो में डबल रोल वाला फंडा अपनाया है, वे कामयाब रही हैं। फिर चाहे वह 'जोधा अकबर' ही क्यों न हो?
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। स्टार प्लस के शो 'चंद्र नंदिनी' में आने वाले एपिसोड में दर्शकों को हाइ वोल्टेज ड्रामा देखने का मौक़ा मिलने वाला है। चूंकि शो में नंदिनी का किरदार निभा रहीं श्वेता बासु प्रसाद अब डबल रोल में नजर आने वाली हैं।
इस शो को लेकर एकता कपूर काफी गंभीर हैं। हालांकि शो को उतनी टीआरपी नहीं मिल पा रही है, मगर फिर भी यह एकता का काफी पसंदीदा शो है अौर वे इसमें काफी सारे बदलाव करने जा रही हैं। अब नयी ख़बर यह है कि उन्होंने शो में एक नया ट्रैक जोड़ा है, जिसके मुताबिक शो की लीड नंदिनी श्वेता को वह डबल रोल में दिखाएंगी। इसकी वजह यह है कि अब तक एकता ने जिस भी ऐतिहासिक शो में डबल रोल वाला फंडा अपनाया है, वे कामयाब रही हैं। फिर चाहे वह 'जोधा अकबर' ही क्यों ना हो? यही वजह है कि वह इस बार भी अपने शो में ऐसे ट्रिक्स लगाती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस ने कभी बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार को कर दिया था बेचैन!
ख़बर है कि शो में नंदिनी के किरदार की जुड़वा बहन दर्शकों को दिखाई जायेगी। जबकि शो में किसी को भी यह जानकारी नहीं होगी और वह इसी आड़ में अपने चाल चलने की तैयारियों में जुट जाएगी।