अब इस मशहूर डांस शो को कभी नहीं देख पाएंगे दर्शक
कई सालों से चल रहे सेलिब्रेटी डांस शो 'नच बलिए' के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बुरी खबर है। चैनल ने
मुंबई। कई सालों से चल रहे सेलिब्रेटी डांस शो 'नच बलिए' के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बुरी खबर है। चैनल ने इस डांस शो को बंद करने का फैसला किया है।
सूत्रों का कहना है, 'नच बलिए का नया सीजन शुरू नहीं होगा क्योंकि चैनल ने इसे खत्म करने का फैसला कर लिया है। पिछले कुछ समय में बहुत सारे डांस रियलिटी शो शुरू हो चुके हैं। इन शोज के दर्शक बंट गए हैं और इससे हमारी टीआरपी में गिरावट आई है।'
चैनल से जुड़े एक खबरी ने कहा कि शिल्पा शेट्टी, साजिद खान और टेरेंस लुईस जैसे नामी जज होने के बावजूद शो अपेक्षित टीआरपी हासिल नहीं कर पा रहा है। यही वजह है कि इसे बंद करने का फैसला किया गया है।
नच बलिए 2005 में शुरू हुआ था और अभी तक इस शो के छह सीजन प्रसारित हो चुके थे। यह सबसे पुराने डांस रियलिटी शो में से एक है। चैनल के प्रवक्ता से नच बलिए बंद होने की खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।