नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Bold Photoshoot Viral : टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा ही चर्चा में बनीं रहती हैं। मौनी ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि स्टाइलिश अंदाज से भी लोगों का ध्यान खूब खींचा है। एक्टिंग के साथ मौनी सोलश मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपना हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया है। इसी बीच अब मौनी रॉय के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें...
View this post on Instagram
'नागिन' फैम मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटेाशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड लुक फैंस को क्रेजी बना रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मौनी ने व्हाइट कलर का फ्रंट ट्रांसपेरेंट गाउन पहना है। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को खूला छोड़ा हुआ है। फोटोशूट में कभी मौनी बैठकर तो कभी खड़े होकर पोज देती दिख रही हैं। वहीं इस दौरान मौनी ने अपने पैरों में कोई फुटवियर नहीं पहना है। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर फैंस के कमेंट्स की बोछार हो रही है।
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' में बतौर जज की कुर्सी संभालती दिख रही हैं। वहीं वह जल्द ही अयान मुखर्जी की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी काम करती दिखेंगी। इस फिल्म को लेकर मौनी काफी सुर्खियों में बनीं हैं। इसके बाद वह सिंहली फिल्म 'माया जाला' में भी दिखेंगी। इस फिल्म से वह सिंहला इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।
a