नागिन 3 : करिश्मा तन्ना के साथ यह टीवी कलाकार होंगी दूसरी नागिन, दोनों लेंगी बदला
एकता कपूर टीवी क्वीन हैं और नागिन उनका अभी तक का बहुत प्रसिद्ध धारावाहिक रहा है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। नागिन धारावाहिक के पहले दो सफल चरणों के बाद एकता कपूर अब ''नागिन 3'' लेकर आ रही हैं। इसमें करिश्मा तन्ना के अलावा अनीता हसनंदानी भी नागिन के तौर पर नजर आएंगी।
कुछ दिनों पहले एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना के नागिन बनने की खबर उनके सोशल मीडिया अॉफिशियल अकाउंट से शेयर की थी। इसमें उन्होंने नागिन के पोस्टर को शेयर किया था। अब अनीता हंसनंदानी वाला नया पोस्टर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह इस सीरियल की दूसरी नागिन होंगी। गौरतलब है कि नागिन के दो सीजन टीवी पर आ चुके हैं, जिनकी लोकप्रियता टेलीविजन पर बहुत अधिक रही थी। इसके पहले टीवी पर मोनी रॉय नागिन बनी थी जिन्होंने उस भूमिका के माध्यम से दर्शकों के दिल और दिमाग पर जगह बनाई। अब करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी के बीच जो मुकाबला नागिन के तौर पर होगा, वह कितना रोमांचक होता है, यह देखने वाली बात होगी। सोशल मीडिया पर एकता कपूर में इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि नागिन 3 में अनीता हसनंदानी का नागिन के तौर पर स्वागत करिए। इस बार बदला और बड़ा होगा। साथ ही इसमें सुपर नेचुरल एलिमेंट भी देखने मिलेंगे।
NAAGIN 3 welcomes @anitahasnandani as the second shape shifting snake woman! It’s V FOR VENDETTA this season in INDIA’S most watched folklore supernatural franchise! Wait for NAAGIN 3 only on Colors! pic.twitter.com/YF3zXXKqYN— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) April 11, 2018
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की क्लास में करण जौहर ने दिया दो ‘छात्राओं’ को दाखिला
आपको बता दें कि, एकता कपूर टीवी क्वीन हैं और नागिन उनका अभी तक का बहुत प्रसिद्ध धारावाहिक रहा है। अब देखना यह है कि नागिन के पहले दो सीजन के बाद आया यह तीसरा सीजन दर्शकों को कितना पसंद आता है।
यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते जज़्बातों का ऑक्टोबर, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान