यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munawar Faruqui की दूसरी शादी पर आया खास दोस्त का रिएक्शन, Bigg Boss कंटेस्टेंट बोलीं- 'हर किसी को....'
लॉक अप और बिग बॉस 17 के विनर का खिताब अपने नाम कर चुके मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपनी दूसरी ...और पढ़ें

HighLights
- अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं मुनव्वर फारुकी
- मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला संग किया निकाह
- बिग बॉस में बनी उनकी खास दोस्त ने दी बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन खबर आई कि उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) के साथ निकाह कर लिया है।
ये खबर सामने आने के बाद उनके फैंस से लेकर कई अन्य लोगों तक ने इस पर अपना रिएक्शन दिया था। अब बिग बॉस में मुनव्वर की दोस्त बनी जिग्ना वोरा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर के निकाह को एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। वहीं, उन्होंने 26 मई को शादी का रिसेप्शन रखा था।
यह भी पढ़ें: 'शादी' के बाद यहां रवाना हुए Munawar Faruqui, कॉमेडियन की दूसरी बीवी महजबीन कोटवाल ने शेयर की फोटो
मुनव्वर के लिए खुश हैं जिग्ना
हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में जब जिग्ना वोरा से जब मुनव्वर फारुकी की शादी को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था। जिग्ना ने इंटरव्यू में कहा कि
मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बारे में मुझे मीडिया के जरिए ही पता चला। अगर उसने शादी कर भी ली है, तो मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। लाइफ में हर किसी को खुश रहने का अधिकार है। भगवान न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दें।
.jpg)
बता दें कि अभी तक मुनव्वर फारुकी ने अपनी दूसरी शादी को लेकर कोई भी सफाई नहीं दी है। ऐसे में फैंस उनकी स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
हिना और रिंकू धवन ने भी दिया था ऐसा रिएक्शन
जिग्ना वोरा से पहले रिंकू धवन को भी जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने कहा था कि वह खुश हैं यह सुनकर की मुनव्वर ने फिर से शादी कर ली है। इसके साथ ही रिंकू ने यह भी कहा कि अभी तक उन्होंने फारुकी से बात नहीं की है।
वहीं, हिना खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने ट्रेडिशनल ड्रेस में फोटो शेयर करते हुए बैकअप में 'मेरे यार की शादी है' गाना चलाया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह नहीं साफ किया कि ये किसके लिए था।
