यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड Nazila Sitaishi ने होली पर मचाया धमाल, पार्टी में यूं झूमती हुई आईं नजर
नाजिला सिताशी सोशल मीडिया की दुनिया में जाना- माना नाम है। इंस्टाग्राम पर नाजिला एक फेमस इन्फ्लुएंसर हैं। कुछ हफ्ते ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी के जेल जाने की खबर हाल ही में सामने आई। हुक्का बार से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में रिहा कर दिया गया। वहीं, इस बीच अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी का होली वीडियो चर्चा बटोर रहा है।
नाजिला सिताशी एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इसके अलावा मुनव्वर फारूकी की वजह से बिग बॉस ने भी उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई।
यह भी पढ़ें- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस
झूमती नजर आईं नाजिला
नाजिला सिताशी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर होली की कोई अपडेट नहीं दी है, लेकिन फैंस ने उन्हें खोज निकाला। इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें इन्फ्लुएंसर होली पार्टी में मस्ती करते हुए नजर आई है। इस बीच कैमरे की नजर उन पर पड़ गई।

होली के रंग में रंगी नाजिला
नाजिला सिताशी, होली पार्टी में डेनिम शॉट्स और व्हाइट शर्ट पहनकर पहुंचीं। चेहरे पर रंग लगाए नाजिला फुल पार्टी मूड में नजर आईं। तभी भीड़ के बीच उनकी नजर कैमरे पर पड़ी। नाजिला ने भी मुस्कुरा दिया और कैमरे की तरफ देखते हुए एक फ्लाइंग किस किया। सोशल मीडिया पर अब नाजिला की होली पार्टी में ये मस्ती वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
बिग बॉस में उछला था नाम
नाजिला सिताशी अचानक तब सुर्खियों में छा गई थीं, जब बिग बॉस 17 के घर में आयशा खान ने उनका नाम लिया था। मुनव्वर फारूकी पर टू-टाइमिंग का आरोप लगाते हुए आयशा ने नाजिला का नाम भी लिया था। बिग बॉस 17 के घर में आयशा खान ने खुलासा किया था कि मुनव्वर फारूकी ने उन्हें और नाजिला दोनों को धोखा दिया। यहां तक एक्स वाइफ के साथ भी कॉमेडियन ने चीट किया था।
यह भी पढ़ें- Mannara Chopra: इफ्तार पार्टी में ईद का चांद बनकर पहुंचीं मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी भी हुए स्पॉट
बिग बॉस में शामिल होगी नाजिला
मुनव्वर फारूकी के बाद नाजिला सिताशी भी बिग बॉस में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने खुद खुलासा किया था कि बिग बॉस 17 की तरफ से उन्हें शो में शामिल होने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। हालांकि, अगले सीजन में शामिल होने की तरफ इशारा भी किया था।
