विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: मुनव्वर-आयशा की हुई दोस्ती, फूट-फूट कर रोने के बाद 'चिड़िया उड़, तोता उड़' करते नजर आए दोनों

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 19 Dec 2023 05:41 PM (IST)

Bigg Boss 17 फैंस के फेवरेट कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी के लिए बीते कुछ दिनों बिग बॉस हाउस में अच्छे नहीं ...और पढ़ें

Munawar Faruqui and Ayesha Khan from Bigg Boss 17
Munawar Faruqui and Ayesha Khan from Bigg Boss 17

HighLights

  1. आयशा खान की एंट्री से पलटा मुनव्वर फारुकी का गेम
  2. आयशा ने लगाया मुनव्वर पर चीटिंग का आरोप
  3. सोशल मीडिया पर आई दोनों की नई फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 इन दिनों मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और आयशा खान के रिलेशन को लेकर सुर्खियों में है। जब से इस वाइल्ड कार्ड ने एंट्री ली है, तब से मानो मुनव्वर की दुनिया ही बदल गई है। आयशा के उन पर एक वक्त पर कई लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मुनव्वर से जुड़े कई प्रोमो जारी किए गए, जिसमें उन्हें रोते हुए आयशा से माफी मांगे देखा गया और लगता है उनकी ये मेहनत रंग ले आई है।

आयशा ने किया मुनव्वर को माफ

मुनव्वर पिछले कई हफ्तों से फैंस के फेवरेट बने हैं। शो से जुड़े वीकली कॉन्टेस्ट में अक्सर वही पहली पोजिशन हासिल करते हैं। मगर जब से आयशा खान ने उन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है, तब से मामला कुछ बदला-बदला सा नजर आने लगा। 'बिग बॉस 17' में मुनव्वर ने कई दफा रोते हुए अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी। यहां तक कि उन्होंने शो से वॉक आउट करने की भी बात कही। वहीं, लाइव फीड से मुनव्वर और आयशा की एक ऐसी फोटो सामने आई है, जिसे देख फैंस भी हैरत में हैं।

लाइव फीड से आई मुनव्वर-आयशा की ये फोटो

लाइव फीड से मुनव्वर और आयशा की मस्ती करते हुए फोटो सामने आई है। दोनों एक दूसरे के साथ 'चिड़िया उड़, तोता उड़' खेलते नजर आए। इस दौरान मुनव्वर के चेहरे पर राहत भरी मुस्कान भी देखने को मिली। वहीं, आयशा भी रिलैक्स मूड में नजर आईं।

फैंस ने कही ये बात

इस फोटो पर फैंस ने चुटकी ली है। एक ने लिखा, 'चील उड़ी, कौवा उड़ा, नाजिला उड़ी, आयशा उड़ी, बिग बॉस उड़ा।' एक ने कमेंट किया, 'वो बोल रही थी कि मैं एकदम से तुमको माफ नहीं कर सकती हूं। मुन्ना ने उसको रियलाइज कराया कि मैंने तेरे को बुरी जगह पर भी इज्जत दी और तूने मुझे यहां जलील कर दिया। अब मुन्ना बच्चों वाला गेम खेल रहा है, तो जरा सोचो मुन्ना ने उसको कितनी जल्दी माफ कर दिया।'

कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिन्होंने मुनव्वर और आयशा को बेस्ट कपल बताया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: थमने का नाम नहीं ले रहे मुनव्वर फारुकी के आंसू, आयशा के आगे बिलख-बिलख कर रोए कॉमेडियन, मांगी माफी