विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munawar Faruqui फिर पहुंचे अस्पताल, दोस्त ने तस्वीर शेयर कर दिखाई कैसी ही बिग बॉस विनर की हालत

Published: Sat, 25 May 2024 08:36 AM (IST)

लॉक अप और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो के खिताब अपने नाम कर चुके अभिनेता मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती हुए मुनव्वर फारुकी (Photo Credit: Instagram)
अस्पताल में भर्ती हुए मुनव्वर फारुकी (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. फिर अस्पताल में भर्ती हुए मुनव्वर फारुकी
  2. दोस्त ने शेयर की इनसाइड फोटो
  3. फैंस को हुई मुनव्वर की चिंता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munawar Faruqui Hospitalized: रियलिटी शो बिग बॉस 17 का खिताब अपने नाम कर चुके मुनव्वर फारुकी अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। अब हाल ही में उन्हें लेकर खबर आ रही है कि एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी उनके एक दोस्त ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर दी।

अस्पताल में भर्ती हुए मुनव्वर

पैपराजी सोशल मीडिया हैंडल इंस्टेंट बॉलीवुड ने इंस्टाग्राम पर मुनव्वर के दोस्त की स्टोरी को री-शेयर किया है। इस फोटो में मुनव्वर फारुकी अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई है और ग्लूकोज चढ़ रहा है। फोटो को शेयर उनके दोस्त ने लिखा कि मेरे भाई मुनव्वर फारूकी को ढेर सारी शक्ति मिले और वह जल्दी ठीक हो जाए।

यह भी पढ़ें: समर्थ से ब्रेकअप के बाद ईशा को लेकर आपस में भिड़े मुनव्वर फारूकी-अभिषेक कुमार, पैसे की छीना-झपटी का वीडियो वायरल

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मुनव्वर फारुकी की तबीयत खराब हुई है। बीते महीने भी उनकी हेल्थ खराब हो गई थी, जिसकी जानकारी खुद बिग बॉस विनर ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी थी। उस दौरान फोटो शेयर करते हुए उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए लिखा था, "लग गई नजर"। हालांकि, मुनव्वर की टीम ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कॉमेडियन की वायरल तस्वीर ने फैंस को चिंतित कर दिया है।

मुनव्वर के फैंस हुए चिंतित

इस फोटो को देखने के बाद बिग बॉस 17 विनर के फैंस चिंता में आ गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाओ मुनव्वर। दूसरे ने लिखा कि हम दुआ कर रहे हैं आप जल्द ठीक हो जाओगे। वहीं, राखी सावंत ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि प्लीज मेरा भाई जल्दी ठीक हो जाए। मैं भी ठीक नहीं हूं।

बता दें कि लॉक अप सीजन 1 और बिग बॉस 17 का खिताब हासिल करने के वह मुनव्वर 'हल्की-हल्की सी' म्यूजिक वीडियो में हिना खान के साथ नजर आए। अब जल्द ही उनकी सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' आने वाली है।

यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 17' विनर Munawar Faruqui को लेकर बोलीं उर्फी जावेद, 'वो मेरी तरह नहीं है, मेरे से हजार गुना ज्यादा...'