यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर्फ Shaktimaan ही नहीं छोटे पर्दे पर ब्रह्मांड का योद्धा भी बन चुके हैं Mukesh Khanna, ये था सुपरहीरो शो
अभिनेता Mukesh Khanna ने हम सब को बचपन में सुपरहीरो शक्तिमान (Shaktimaan) शो के जरिए कुछ शानदार यादें दी हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- शक्तिमान के बाद मुकेश खन्ना बने थे ये सुपरहीरो
- छोटे पर्दे पर फेमस हुआ था एक्टर का ये शो
- ब्रह्मांड का योद्धा बन जीता था सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली। हम सबका बचपन तमाम सुपरहीरो शो को देखकर बीता है। उस दौर में पूरे सप्ताह रविवार के दिन का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार करता था, क्योंकि उस दिन दोपहर 12 बजे मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) स्टारर सुपरहीरो शो शक्तिमान जो आता था। 90 के दशक के हर के एक बच्चे की यादें इस टीवी सीरियल से जुड़ी हुई हैं।
जिस तरह से मुकेश ने शक्तिमान (Shaktimaan) हर किसी का मनोरंजन किया, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। लेकिन क्या आपको बता है कि सिर्फ शक्तिमान ही नहीं, बल्कि अभिनेता ने एक और सुपरहीरो बनकर टीवी इंडस्ट्री में जमकर धमाल मचाया था। आइए मुकेश खन्ना के उस शो के बारे में विस्तार से जानते हैं।
काफी लोकप्रिय हुआ मुकेश का ये सुपरहीरो शो
मुकेश खन्ना फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर अपने दमदार अभिनय के लिए काफी प्रसिद्ध हुए। जिसका अंदाजा साल 1987 में बी आर चोपड़ा के महाभारत शो से लगाया जा सकता है, जिसमें भीष्म पितामह के किरदार को मुकेश ने जिस शिद्दत के साथ निभाया था, उसकी प्रशंसा आज भी होती है।
.jpg)
फिर होम प्रोडक्शन भीष्म इंटरनेशनल में मुकेश शक्तिमान बनकर लौटे और उन्होंने दोबारा से टीवी पर जमकर महफिल लूटी। इसके साथ ही आर्यमान-ब्रह्मांड का योद्धा शो ने भी मुकेश खन्ना को रातों-दिन शोहरत दिलाई। शक्तिमान के बाद एक्टर इसी सुपरहीरो शो में नजर आए थे।

मुकेश के इस शो का निर्देशन किसी और नहीं बल्कि शक्तिमान के डायरेक्टर दिनकर जानी ने किया था। ये काल्पनिक सुपर हीरो शो था, जिसने बड़े से लेकर छोटे तक, हर किसी को प्रभावित किया था। आर्यमान का नाम लेते ही आपके जहन में बचपन की यादें तरोताजा हो गई होंगी।
ये भी पढ़ें- Shaktiman ही नहीं टीवी पर खूब पॉपुलर हुआ था Junior G, ये अभिनेता बना था बच्चों का सुपरहीरो
कब शुरू हुआ था आर्यमान
शक्तिमान के बाद आर्यमान बनकर मुकेश खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंंट्री मारी थी। इस शो का पहला एपिसोड 14 जुलाई साल 2002 में टेलीकास्ट हुआ था। मुकेश के अलावा आर्यमान में कई फेमस कलाकार भी नजर आए थे, जिनमें किरण कुमार, मंजीत कुल्लर, शांति प्रिया और दीपक जेट्ठी के नाम शामिल रहे।
.jpg)
इस शो की कहानी ब्रह्मांड के अलग-अलग गृहों के योद्धा और विनाशकारियों पर आधारित थी, जो पृथ्वी का विनाश करना चाहते थे। लेकिन उनका खात्मा करने के लिए और पृथ्वी को बचाने के लिए मुकेश खन्ना आर्यमान का अवतार लेते हैं। गुरु किरण कुमार के नेतृत्व में वह अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते और सफलता हासिल करते हैं।
लंबे समय तक चला मुकेश खन्ना का ये शो
आर्यमान शो की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि लंबे समय तक मुकेश खन्ना का ये शो दूरदर्शन पर जारी रहा। करीब 91 एपिसोड तक मुकेश का आर्यमान-ब्रह्मांड का योद्धा शो टेलीकास्ट हुआ। आलम ये रहा कि ये धारावाहिक उस वक्त के पॉपुलर सुपरहीरो शो में शामिल हुआ।
.jpg)
हालांकि एक सच्चाई ये भी रही कि शक्तिमान की तरह मुकेश के आर्यमान को उतनी अधिक पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई थी। क्योंकि शक्तिमान साल 1997 से लेकर 2005 तक छोटे पर्दे पर लगातार टेलीकास्ट हुआ था। इस दौरान शो के करीब 400 एपिसोड सफलतापूर्वक संपन्न हुए थे।
