टीवी के इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद अपने अच्छे खासे करियर को कहा गुड बॉय, उठाई घर की जिम्मेदारी
टेलीविजन की कई ऐसी मशहूर अदाकाराएं हैं जो एक समय पर अपने अभिनय से टीवी पर राज करती थीं। लेकिन शादी के बाद कई एक्ट्रेसेस ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली। टेलीविजन की दुनिया की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी।

नई दिल्ली, जेएनएन। Tv Actresses Left Their Career After Marriage:शादी किसी भी लड़की की जिंदगी का बहुत ही अहम फैसला होता है, क्योंकि लगभग सभी लड़कियों की जिंदगी शादी के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। फिर चाहे वह परदे की खूबसूरत अदाकारा हो या फिर आम लड़की। टेलीविजन की ऐसी कई खूबसूरत हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी शादी के बाद अपने अभिनय करियर को गुड बॉय बोल दिया। आज के समय में ये अभिनेत्रियां एक आम लड़की की तरह अपने परिवार को संभाल रही हैं। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी वह टीवी की अदाकाराएं हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक पर शादी कर एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कहा।
मोहिना सिंह
मोहिना कुमारी ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से की थी। उसके बाद मोहिना ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि अपनी शादी की वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया और आज के समय में मोहेना अपना परिवार संभाल रही हैं और एक्टिंग करियर छोड़ चुकी हैं। मोहिना ने 15 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।
मिहिका वर्मा
मिहिका वर्मा ने अपने करियर बतौर मॉडल की थी। उन्हें सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से लोगों का खूब प्यार मिला। लेकिन मिहिका ने साल 2016 में एनआरआई आनंद कपई से शादी की, जिसके बाद वह एक्टिंग करियर छोड़कर पति संग विदेश में ही शिफ्ट हो गईं। मिहिका वर्मा ने साल 2020 में अपने पहले बेबी को जन्म दिया था।
कांची कौल
कांची कौल एक समय पर टेलीविजन का बड़ा चेहरा थीं। उन्होंने मायका, एक लड़की अंजानी सी जैसे शोज से टेलीविजन में अपनी पहचान बनाई। टीवी के साथ-साथ कांची ने कई फिल्मों में भी काम किया। कांची ने साल 2011 में एक्टर शब्बीर अहलूवालिया से शादी की थी। लेकिन शादी के 3 साल तक कांची ने टीवी की दुनिया में काम किया। कांची को टेलीविजन छोड़े हुए 8 साल हो चुके हैं और वह अब अपना खुद का बिजनेस चलाती हैं।
दिशा वकानी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन बनकर दिशा वकानी ने लाखों लोगों का दिल जीता। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन मयूर पारिख से शादी की। जिसके बाद दिशा वकानी ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया। हर कोई इसी इंतजार में था कि दिशा वकानी दोबारा शो में नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह अपने मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं, जिसके बाद से अब तक वह परदे पर नहीं लौटी हैं।
अदिति शिरवाइकर
कांची कौल की तरह अदिति शिरवाइकर भी एक समय पर टेलीविजन की बड़ी एक्ट्रेस थीं। लेकिन मोहित मलिक से शादी के कुछ सालों बाद ही अदिति ने भी टीवी की दुनिया को अलविदा कहकर अपना खुद का बिजनेस शुरू किया था। एक्ट्रेस बीते साल ही मां बनी हैं और मोहित मलिक 'खतरों के खिलाड़ी 12' में इन दिनों खतरों से खेल रहे हैं।
View this post on Instagram
एकता कौल
रब से सोना इश्क और मेरे अंगने में जैसे शोज से टेलीविजन में खास पहचान बनाने वाली एकता कौल को भी साल 2017 में अंतिम बार परदे पर देखा गया था। उन्होंने टीवी और बॉलीवुड अभिनेता सुमित व्यास से साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद इस कपल का एक बेटा है। एकता ने भी सुमित व्यास से शादी के बाद टीवी शोज से दूरी बना ली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।