Mika Singh Swayamvar: मीका सिंह ने शुरू की वोटी की खोज, म्यूजिक वीजियो शेयर कर दूल्हे राजा ने बताई अपनी पसंद
वीडियो में मीका पंजाबी मुंडे के लुक में नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही पूरे गाने में पंजाब के कल्चर को दिखाने की कोशिश की गई है। गाना पंजाबी में हैं जिसमें मीका कह रहे हैं कि वह इंडिया में अपने लिए एक सोढ़ी कुड़ी ढूंढ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगर मीका सिंह अपने स्वयंवर को लेकर कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। घोड़ी चढ़ने और घर बसाने के लिए उन्होंने स्वयंवर का सहारा लिया है। जिसके लिए वह बरातियों के साथ दुल्हन की खोज करने रवाना भी हो चुके हैं। इस बीच उनके स्वयंवर को लेकर नया गाया रिलीज कर दिया गया है। जिसमें मीका अपनी पसंद बताते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में मीका सिंह पंजाबी मुंडे के लुक में नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही पूरे गाने में पंजाब के कल्चर को दिखाने की कोशिश की गई है। गाना पंजाबी में हैं, जिसमें मीका कह रहे हैं कि वह इंडिया में अपने लिए एक सोढ़ी कुड़ी ढूंढ रहे हैं। सिंगर के साथ पंजाबी से लेकर बंगाली, मराठी और राजपूतानी तक कई लड़किया दुल्हन के गेटअप में डांस करती हुई दिख रही हैं। मीका सिंह का स्वयंवर चैनल स्टार भारत द्वारा दिखाया जाएगा। यहां देखे 'स्वयंवरः मीका दी वोटी' का वीडिया,
View this post on Instagram
मीका सिंह के 'स्वयंवरः मीका दी वोटी' को होस्ट करने की जिम्मेदारी गायक शान मुखर्जी ने ली है। इनके अलावा मीका के और भी कई सेलिब्रिटी दोस्त हैं जो वोटी ढूंढने में उनकी मदद करने वाले हैं। इनमें टीवी एक्टर शाहीर शेख और करण वाही समेत कई स्टार्स शामिल हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी मीका स्वयंवर के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी साझा की थी और बताया था कि मीका को लेकर उन्हें एक बात की चिंता खाए जा रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल ने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा था, 'भाई मीका पाजी का स्वयंवर अटेंड करने जोधपुर जा रहा हूं। खर्चा काफी हो गया है। डर इस बात का है कहीं दूल्हा ना मुकर जाए।'
View this post on Instagram
आपको बता दें कि मीका सिंह से पहले रतन राजपूत, राखी सावंत और राहुल महाजन भी नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचा चुके हैं।