मौनी रॉय की जबरदस्त उछाल, दिव्यांका और जेनिफ़र के साथ इस रेस में शामिल
हाल ही में मौनी काफी चर्चा में तब आई जब उनका एक वीडियो वायरल हो गया , जिसमें सलमान खान ने उनके साथ प्रैंक खेला था।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कलर्स के शो नागिन 2 की लोकप्रिय अभिनेत्री मौनी रॉय की लोकप्रियता को हर दिन चार चाँद लगते जा रहे हैं। इन दिनों नागिन की इस स्टार ने ऐसी लोकप्रियता हासिल कर ली है, सभी उन्हें देख कर हैरान हैं।
टीवी की वह तीसरी ऐसी सेलेब्रिटी बनी हैं, जिन्होंने instagraam पर अपने तीन मिलियन से अधिक फोलोअर्स बढ़ा लिए हैं। जी हां, दिव्यांका त्रिपाठी और जेनिफ़र विंगेट के बाद अब मौनी के भी instagram पर फोलोअर्स बढ़ चुके हैं। दिव्यांका के अब तक instagram पर चार मिलियन से अधिक followers हैं और जेनिफ़र के 3.9 से अधिक और अब इस फेहरिस्त में मौनी का नाम भी शामिल हो गया है। मौनी ने नागिन से पहले देवों के देव महादेव में अभिनय किया था लेकिन उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता मिली है शो नागिन से, जिसमें वह लीड किरदार निभा रही हैं। मौनी इस बात को लेकर काफी खुश हैं और उन्होंने अपने फैन्स का तहे दिल से शुक्रिया किया है।
यह भी पढ़ें:Exclusive: दिलजीत को रैप करते देखा, अब सोनाक्षी करवाएंगी पेपर डांस
हाल ही में मौनी काफी चर्चा में तब आई जब उनका एक वीडियो वायरल हो गया , जिसमें सलमान खान ने उनके साथ प्रैंक खेला था।