Bigg Boss 13: शो के कंटेस्टेंट रहे मनोज तिवारी ने बताया- 'बिग बॉस स्क्रिप्टेड है या रियल?'
Bigg Boss 13 मनोज तिवारी ने बताया है कि बिग बॉस बिलकुल ही ओरिजिलन शो है। इसमें कुछ भी स्किप्टेड नहीं होता है। इसके अलावा डॉली ब्रिंदा से लेकर लड़ाई के बारे में भी बताया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस को लेकर हमेशा दर्शकों के दिमाग में सवाल होता है कि क्या शो स्क्रिप्टेड है या नहीं? इसको लेकर एक्स- प्रतिभागी और भाजपा नेता मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि बिग बॉस बिलकुल ही ओरिजिलन शो है। इसमें कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं होता है। मनोज तिवारी ने डॉली बिंद्रा से लेकर अपनी लड़ाई के बारे में भी अपना पक्ष रखा है।
स्कूपव्हूप को दिए एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने इस मुद्दे पर बात की। मनोज से जब पूछा गया कि क्या बिग बॉस स्क्रिप्टेड है, तो मनोज तिवरी ने कहा, ' मेरा जवाब होगा- नहीं। नियम तो बनाए जाते हैं। आपको अलार्म बजने के बाद उठना ही है। यह कब बजाया जाता है, पता ही नहीं चलता। आपको यह डायलॉग बोलना है, तो ऐसा नहीं है।'
मनोज तिवारी से जब डॉली बिंद्रा से दो अंडे के लिए लड़ाई की बात पूछी गई, तो उन्होंने कहा, 'आप बिग बॉस की बात कर रहे हैं। अपने हक के लिए लड़ना चाहिए। हम नाश्ता करना चाहते हैं, और आप नाश्ता नहीं करने दोगे, बताओ।' मनोज आगे बताया कि अब डॉली ब्रिंदा से दोस्ती है। वहीं, मनोज तिवारी ने ग्रेट खली को भी अपना अच्छा दोस्त बताया।
आपको बता दें कि मनोज तिवारी बिग बॉस 4 में शिरकत किया था। साल 2010 में हुए इस शो में मनोज के साथ डॉली ब्रिंदा और ग्रेट खली ने भाग लिया था। यह पहली बार था, जब सलमान ने ख़ान इस शो को होस्ट किया। मनोज तिवारी और डॉली ब्रिंदा के बीच ब्रेकफास्ट को लेकर जबरदस्त लड़ाई हुई थी। इससे पहले भी मनोज तिवारी इस मामले में बयान रख चुके हैं। इंडिया टुडे एक शो में उन्होंने बताया था कि डॉली को बोला गया था कि मनोज को परेशान करो। हालांकि, मैं हमेशा विनम्र बना रहा।
बिग बॉस के चौथे सीज़न में मनोज तिवारी ने लंबा समय बिताया था। उन्होंने पहले दिन घर में एंट्री ली थी। इसके बा वह 62 दिन तक घर में रहे थे। हालांकि, वह शो जीत नहीं पाई। बिग बॉस -4 की विनर श्वेता तिवारी रही थीं। वहीं, ग्रेट खली दूसरे स्थान पर थे। इसके अलावा डॉली बिंद्रा थर्ड रन-अप रही थीं।