टीवी एक्टर्स से मांगे 20 लाख रुपए, हो गया गिरफ्तार
पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि टीवी एक्टर्स को ब्लैकमेल कर रहा था।
मुंबई। 15 जुलाई को ही खबर आई थी कि छोटे परदे के एक्टर्स करण पटेल और रित्विक धनजानी पर नेशनल हीरोज का अपमान करने के मामले में एक शिकायत दर्ज हुई है। इसका वीडियो वायरल होने की बात भी सामने आई थी। इसी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वो इन एक्टर्स को ब्लैकमेल कर रहा था।
क्या 'बजरंगी भाईजान' का मुनाफा किसानों को देंगे सलमान?
सूत्र ने बताया, 'पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वो दोनों एक्टर्स से 20 लाख रुपए लेने की फिराक में था। उसी से ने इन दोनों एक्टर्स का एक वीडियो शूट किया था। इसमें यह दोनों एक्टर्स नेशनल हीरोज का अपमान करते दिख रहे थे। युवक इन एक्टर्स को धमकी दे रहा था कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वो ये वीडियो क्लिप को फैला देगा।'
'बजरंगी भाईजान' ने पांच दिन में कमा लिए 150 करोड़
विकास चौहान (सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर) ने इस बात की पुष्टि कर बताया, 'हमें एक्टर्स ने इस बारे में शिकायत की थी कि उन्हें कोई पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। हमने इस मामले में एक आदमी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान अमित वार्निक के तौर पर हुई है। यह बिहार से है। इसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। वीडियो को मजाकिया अंदाज में शूट किया गया था। एक्टर्स के बीच शेयर किया गया था। मगर किसी तरह से इसे ये वीडियो मिल गया और इसने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।' करण और रित्विक से इस बारे में बात नहीं हो सकी।
देखें, जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'स्पेक्टर' का रोमांचक ट्रेलर लॉन्च