Mahabharat On DD Retro: डीडी रेट्रो पर बी आर चोपड़ा की महाभारत की वापसी, जानें पूरी डिटेल
इस बीच पुराने शोज़ की सफलता को देखते हुए प्रसार भारती ने डीडी रेट्रो के नाम से नया चैलन शुरू किया है। इस चैनल पर अब एक बार फिर बीआर चोपाड़ा निर्देशित महाभारत की वापसी हो रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Mahabharat On DD Retro: लॉकडाउन की वजह से फ़िल्म इंडस्ट्री को जबरदस्त नुकसान हुआ है। हालांकि, इसके इतर टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स फायदे में हैं। हाल ही में आई निलसन की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीविजन इंडस्ट्री में 60 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। वहीं, टीवी की दुनिया में भी सबसे अधिक टीआरपी दूरदर्शन के पास आई है। इस बीच पुराने शोज़ की सफलता को देखते हुए प्रसार भारती ने डीडी रेट्रो के नाम से नया चैलन शुरू किया है। इस चैनल पर अब एक बार फिर बीआर चोपाड़ा निर्देशित महाभारत की वापसी हो रही है।
डीडी नेशलन ने इस बात की घोषणा की है कि डीडी रेट्रो पर फिर से महाभारत का प्रसारण किया जाएगा। डीडी ने मंगलवार को ट्वीट करके लिखा, 'डीडी रेट्रो पर महाभारत- मानव जाति के इतिहास का सबसे बड़ा महाकाव्य।' इसके साथ दूरदर्शन ने महाभारत का प्रोमो भी जारी किया है।
COMING SOON on @RetroDD -#Mahabharat - The greatest epic in the history of mankind pic.twitter.com/IYH27aTJD0— Doordarshan National (@DDNational) April 28, 2020
आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान डीडी पर पुराने शोज़ के प्रसारण की मांग की गई थी। दूरदर्शन ने लोगों की मांग पर रामायण और महाभारत का प्रसारण शुरू भी किया और इसका फायदा देखने को मिला। इसके बाद 12 अप्रैल को डीडी ने रेट्रो की घोषणा की। डीडी ने ट्वीट करके लिखा, 'दूरदर्शन के यादगार शोज़ के ज़रिए पुरानी यादों में खोने के लिए देखिए डीडी रेट्रो।' डीडी रेट्रो पर अभी वही सारे शो दिखाए जा रहे हैं, जो दूरदर्शन पर प्रसारित किये जा रहे हैं।
इन शोज़ की है डिमांड
90 के दशक के कई ऐसे शोज़ हैं, जिनकी एवरग्रीन फैन फॉलोइंग है। सर्कस, ब्योमकेश बख्शी, बुनियाद, उपनिषद गंगा, चाणक्य, श्रीमान श्रीमती, शक्तिमान, जंगल बुक, देख भाई देख जैसे लोकप्रिय शोज़ की जबरदस्त लोकप्रियता है। इन शोज़ को इस वक्त दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में डीडी रेट्रो पर फैंस को पुराने शोज़ देखने का मज़ा मिलेगा।