Move to Jagran APP

जावेद खान ने जीता India's Got Talent Season 8 , ईनाम में मिली इतनी रकम

शो के इतिहास में पहली बार जावेद ख़ान और लाइव 100 एक्सपीरिएंस ग्रुप के बीच टाई हुआ था। लाइव 100 को जजेज ने भी फुल 30 मार्क्स दिये थे, मगर जनता ने जावेद को चुना।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 11:56 AM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 10:54 AM (IST)
जावेद खान ने जीता India's Got Talent Season 8 , ईनाम में मिली इतनी रकम
जावेद खान ने जीता India's Got Talent Season 8 , ईनाम में मिली इतनी रकम

मुंबई। ताश के पत्तों से करतब दिखाने वाले मुंबई के जादूगर जावेद ख़ान ने India's Got Talent का आठवां सीज़न जीत लिया है। जावेद को ईनाम में 25 लाख रुपये की धनराशि और एक कार मिली। 

loksabha election banner

शनिवार की रात India's Got Talent Season 8 का रंगारंग ग्रैंड फ़िनाले हुआ। शो में 5 फाइनालिस्ट्स के बीच कड़ा मुक़ाबला हुआ। जनता के वोटों और जजेज द्वारा दिये गये मार्क्स को मिलाकर विजेता चुना गया, जिसमें जावेद ख़ान ने बाज़ी मारी। जावेद ने ताश के पत्तों के साथ ट्रिक्स दिखाकर जजेज करण जौहर, मलायका अरोरा और किरन खेर का दिल जीत लिया। जजेज ने उन्हें कुल 25 मार्क्स दिये थे, मगर ऑडिएंस ने जावेद को जमकर वोट दिये और इस आधार पर वो विजेता बने। जावेद को विनर की ट्रॉफी के साथ 25 लाख की ईनामी धनराशि और अर्टिगा कार की चाभी प्रदान की गयी। इस मौक़े पर उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। 

जावेद मुंबई के मलाड इलाक़े के पठानवाड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता ऑटोरिक्शा चलाते हैं। जावेद पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और बचपन से ही मैजिक ट्रिक्स के शौक़ीन रहे हैं। जावेद ने शो में बताया कि 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' में भाग लेने के बाद से वो लोग भी उनके साथ अच्छे से पेश आते हैं, जो पहले नज़रअंदाज़ करते रहे थे।

 

अंतिम पांच प्रतिभागियों में जावेद के अलावा म्यूज़िकल ग्रुप लाइव 100 एक्सपीरिएंस, डांस ग्रुप क्रेज़ी हॉपर्स, डांसर अलमास ख़ान और जिमनास्ट ब्रदर्स मुकेश और राहुल सिंह शामिल थे। शो के इतिहास में पहली बार जावेद ख़ान और लाइव 100 एक्सपीरिएंस ग्रुप के बीच टाई हुआ था। लाइव 100 को जजेज ने भी फुल 30 मार्क्स दिये थे, मगर जनता ने जावेद को चुना। 

ग्रैंड फ़िनाले में होस्ट ऋत्विक धनजानी और भारती सिंह ने ख़ूब मस्ती-मज़ाक किया। भारती के पति राइटर हर्ष लिम्बाचिया ने स्पेशल एपीयरेंस दी। ये दोनों ख़तरों के खिलाड़ी के नौवें सीज़न में भी नज़र आएंगे। पल्लू गर्ल्स ने शो में स्पेशल डांस पेश किया। इससे पहले सिम्बा के गाने आंख मारे पर डांस करते हुए तीनों जजेज ने ग्रैंड एंट्री ली।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.