Lock Upp: खुलेआम सबके सामने मंदाना करीमी और सायशा शिंद ने किया एक-दूसरे को KISS, कंगना रनोट भी देखकर हुईं हैरान
कंगना रनोट के रियलिटी शो ल़ॉक अप में कंटेस्टेंट्स हर समय चर्चा में रहते हैं। अब शो में ऐसा कुछ देखने को मिला जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान है। खुद कंगना रनोट भी खुलेआम किस देखकर हैरान हो गई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट का रियलिटी शो अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। शो के अंदर कंटेस्टेंट्स जहां अपनी निजी जिंदगी के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे करते हैं और वहीं कुछ ऐसी भी हरकत करते जिसके बाद वह काफी चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से कंगना रनोट के शो में हैरान कर देने वाली चीज होती दिखाई दी है।
दरअसल लॉक अप के अंदर शनिवार और रविवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन शो की होस्ट कंगना रनोट सभी कंटेस्टेंट्स से रूबरू होती है। इस बार शो के अंदर उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने को कहा। उन्होंने एक आर्टिफिशियल किस के जरिए सभी कंटेस्टेंट्स के एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने को कहा, लेकिन आर्टिफिशियल किस को छोड़ मंदाना करीमी और सायशा शिंद ने सच में एक-दूसरे को किस किया है।
जी हां, दरअसल कंगना रनोट ने लॉक अप में सभी कंटेस्टेंस्ट्स को टास्क दिया कि वह अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के चेहरे पर किस का स्टैंप लगाकर उसके बारे में बताएं कि उन्हें वह क्यों पसंद हैं। ऐसे में अंजलि अरोड़ा ने अपने 'किस' के लिए सायशा शिंदे को चुना और कहा कि वह सबसे प्यारी सायशा है। पूनम पांडे ने पायल रोहतगी को चुना। शिवम शर्मा ने मंदाना करीमी को चुना।
आजमा फलाह ने शिवम शर्मा को चुना और उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। जीशान खान ने मंदाना को भी चुना। मुनव्वर फारूकी ने सायशा को चुना और आखिरी में में सायशा शिंदे ने भी मंदाना को किस करने के लिए चुना। इससे पहले उन्होंने कबूल किया कि उन्हें मंदाना करीमी काफी अच्छी लगती है और इसके बाद सायशा ने मंदाना को उनके लिप पर किस किया।
सोशल मीडिया पर मंदाना करीमी और सायशा शिंद के किस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों के फैंस और शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि मंदाना करीमी और सायशा शिंद कंगना रनोट के शो लॉक अप में हर दिन अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं।