विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज दुल्हन बनेंगी 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता', मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें की शेयर

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 05:08 PM (IST)

श्रद्धा की शादी दिल्ली से हो रही है जिसके लिए रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में श्रद्धा ...और पढ़ें

श्रद्धा आ4य की हल्दी और मेहंदी की फोटोज, फोटो साभार: Instagram
श्रद्धा आ4य की हल्दी और मेहंदी की फोटोज, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे पर सबकी पसंदीदा बहू बन चुकीं 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' उर्फ श्रद्धा आर्य अब असल जिंदगी में भी किसी के घर की बहू बनने जा रही हैं। श्रद्धा आर्य आज (मंगलवार) को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। श्रद्धा की शादी दिल्ली से हो रही है जिसके लिए रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में श्रद्धा आर्य की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसकी तस्वीरें खुद श्रद्धा ने भी शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

श्रद्धा आर्य टेलीविजन की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उनकी शादी का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब श्रद्धा की शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आने के बाद से फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। बीते दिन श्रद्धा आर्य की मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें श्रद्धा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की हैं। श्रद्धा आर्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में श्रद्धा आर्य ने मल्टीकलर लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिंपल लुक ही रखा था।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

वहीं इन तस्वीरों में मेहंदी के साथ ही साथ श्रद्धा ने अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की है। इसके साथ ही आज सुबह श्रद्धा आर्य की हल्दी सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीर श्रद्धा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। श्रद्धा आर्य ने अपनी हल्दी सेरेमनी में पीले रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। श्रद्धा ने अपनी हल्दी की तस्वीर में कलीरे भी फ्लॉन्ट किए। श्रद्धा अपनी शादी की दोनों ही रस्मों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

बता दें कि श्रद्धा आर्य आज (मंगलवार) शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। श्रद्धा की शादी में उनका ऑनस्क्रीन परिवार भी शामिल हुआ है। श्रद्धा आर्य नंवल अधिकारी राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। श्रद्धा के होने वाले पति को सोशल मीडिया या शोबिज में दिलचस्पी नहीं है। शादी दिल्ली के अंदाज होटल से हो रही है। श्रद्धा शादी को लेकर ज्यादा शोशा नहीं करना चाहतीं, इसलिए सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही इस शादी में शामिल हुए हैं।