विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' श्रद्धा आर्या इस दिन बनेंगी दुल्हन, नेवल अफसर संग दिल्ली में लेंगी सात फेरे

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 07:16 AM (IST)

श्रद्धा आर्या ने अपने करियर की शुरुआत जीटीवी के शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से की थी जिसमें वो ...और पढ़ें

Sharaddha Arya reportedly getting married. Photo- Instagram
Sharaddha Arya reportedly getting married. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के बेहद चर्चित शो कुंडली भाग्य में डॉ. प्रीता करण लूथरा का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री श्रद्धा आर्या शादी करने जा रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि सालों से मनोरंजन इंडस्ट्री में काम कर रहीं श्रद्धा अरेंज मैरेज कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा के होने वाली जीवन साथी भारतीय नौसेना में अफसर हैं। वैसे, श्रद्धा ने अपने शो में भी अरेंज मैरेज का रास्ता ही अपनाया था और वास्तविक जीवन में भी वही फैसला किया।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा की शादी दिल्ली में 16 नवम्बर को होगी। दूल्हे का नाम राहुल शर्मा है और वो नेवल अधिकारी है। श्रद्धा के होने वाले पति को सोशल मीडिया या शोबिज में दिलचस्पी नहीं है। शादी अंदाज होटल में होगी। श्रद्धा शादी को लेकर ज्यादा शोशा नहीं करना चाहतीं, इसलिए सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। हालांकि, श्रद्धा की ओर से अभी तक शादी का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। श्रद्धा की 2015 में एक एनआरआई के साथ सगाई हुई थी, मगर वो टूट गयी। श्रद्धा का नाम आलम सिंह मक्कड़ के साथ भी जुड़ चुका है, जिनके साथ उन्होंने नच बलिये 2019 में भाग लिया था। हालांकि, यह रिश्ता लम्बा नहीं चला।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

श्रद्धा आर्या इन दिनों कुंडली भाग्य के लिए चर्चा में रहती हैं, जिसमें धीरज धूपर के साथ नजर आती हैं। यह शो टीआरपी में अव्वल रहता है। जीटीवी का यह धारावाहिक कुमकुम भाग्य का स्पिन ऑफ है। श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत जीटीवी के शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से की थी, जिसमें वो पहली रनर अप रही थीं। 2006 में उन्होंने तमिल फिल्म कल्वानिन काधली में काम किया था। 2007 में अमिताभ बच्चन और जिया खान की फिल्म निशब्द में भी श्रद्धा एक किरदार में नजर आयी थीं। श्रद्धा को अभिनय के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी लाइफ ओके के शो तुम्हारी पाखी से मिली, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था।