Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Krushna Abhishek की बहन आरती ने गुपचुप रचाई शादी, दूल्हे को देख फटी रह जाएंगी आंखें, देखें वीडियो

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 02:12 PM (IST)

    Krushna Abhishek की बहन आरती सिंह बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आई थीं। इस सीजन में आने के बाद उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए थे। अब हाल ही में उनकी शादी की एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

    Hero Image
    Krushna Abhishek Sister Arti Singh Wedding Photoshoot With Bigg Boss Ex Contestant Rajiv Adatia/Photo Credit-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Krushna Abhishek Sister Arti Singh: कृष्णा अभिषेक जहां अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, तो वहीं उनकी बहन आरती सिंह भी बिग बॉस के बाद सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी हैं। आरती सिंह बिग बॉस सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के साथ नजर आई थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब हाल ही में कृष्णा अभिषेक की बहन खूब चर्चा में आ गई हैं। उनकी शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जिसमें वह दुल्हन के लिबास में हैं और उनके दूल्हे को देखकर तो आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

    कृष्णा अभिषेक की बहन की शादी की तस्वीरें वायरल

    गले में वरमाला पहने, मांग-टीका लगाए आरती सिंह इन तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को बिग बॉस 15 में नजर आए राजीव अदातिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ-साथ राजीव अदातिया ने एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    इस फोटो में राजीव अदातिया आरती के दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी हुई है और सिर पर सहरा लगाया हुआ है। वह दूल्हे की कुर्सी पर बैठे हुए मुस्कुरा रहे हैं। उनके पास कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह आराम से बैठी हुई हैं, जो मेहंदी कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर मांग टीका और हाथों में बैंगल्स पहने हुए हैं।

    राजीव अदातिया ने शेयर किया पोस्ट

    राजीव अदातिया ने इसके साथ-साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजीव अदातिया ने कैप्शन में लिखा, 'हाहाहा आरू वेड्स राजू, तनु-वेड्स मनु 2.0। ये मजाक है, हम दोनों ने तनु वेड्स मनु का ये लुक एक कैलेंडर के लिए अपनाया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये बिलकुल ओरिजिनल पोस्टर की तरह ही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia)

    उन्होंने अपनी इस पोस्ट में कंगना रनोट को भी टैग किया है। राजीव अदातिया की इस तस्वीर पर सेलेबस मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। आरती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इसे शूट करते हुए बहुत ही मजा आया'।

    इन सितारों ने भी किया कमेंट

    रुबीना दिलैक ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए हंसी वाला इमोजी बनाया। अर्जुन बिजलानी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'करले शादी'। प्रतीक सहजपाल और राहुल शर्मा ने लिखा, 'बहुत-बहुत मुबारक हो भाई'। फैंस भी दोनों की इस तस्वीर को देखकर खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। सब उन्हें बधाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Elimination: सुम्बुल नहीं बल्कि घर का ये सदस्य होगा एलिमिनेट, फिनाले से पहले बिग बॉस ने फोड़ा बम

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale: प्रियंका भी शालीन की तरह निकलीं फेक! शिव की मंडली को ऐसे दिया चकमा