अब कृष्णा अभिषेक बने सरोगेसी के जरिये पापा
सूत्रों के मुताबिक कृष्णा के ये नन्हें मेहमान छह हफ्ते पहले ही जन्म ले चुके थे लेकिन बच्चों की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से उन्होंने यह खबर मीडिया के साथ शेयर नहीं की।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी अब बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की राह पर चल निकले हैं और सरोगेसी के जरिये ट्विन्स बॉयेज़ के पिता बन गए हैं। फिलहाल बच्चों की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वो अपनी इस ख़ुशी को दुनिया से शेयर नहीं कर रहे हैं।
हाल के दिनों में करण जौहर सरोगेसी के जरिये दो बच्चों के पिता बने हैं। तुषार कपूर ने भी ऐसा ही किया है और शाहरुख़ खान ने भी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृष्णा ने भी सरोगेसी के माध्यम अपनाया। कृष्णा और कश्मीरा शाह की शादी को लंबा वक्त गुजर चुका है। दोनों ने 2013 में शादी की थी और अब सरोगेसी के माध्यम से कृष्णा के घर में ट्विन्स आये हैं। दोनों बेबी बॉय हैं। सूत्रों के मुताबिक कृष्णा के ये नन्हें मेहमान छह हफ्ते पहले ही जन्म ले चुके थे लेकिन बच्चों की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से उन्होंने यह खबर मीडिया के साथ शेयर नहीं की। दोनों बच्चे अब भी आईसीयू में ही हैं। कृष्णा अभिषेक वक़्त निकाल कर उनसे मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:दिव्यांका त्रिपाठी की हुई विदाई, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी
फिलहाल कृष्णा अभिषेक अपने नए शो 'ड्रामा कम्पनी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।