Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KKK 13: पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट बना बिग बॉस 16 का ये सबसे खतरनाक खिलाड़ी! रोहित शेट्टी के सामने निकलेगी हेकड़ी

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 02:42 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi Season 13 1st Confirm Contestant खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। ये बिग बॉस 16 का सबसे खतरनाक सदस्य रह चुका है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी अब क्या करेंगे।

    Hero Image
    Khatron Ke Khiladi Season 13 priyanka chahar Choudhary first confirmed contestant of KKK13

    नई दिल्ली, जेएनएन।Khatron Ke Khiladi Season 13 1st Confirm Contestant: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के मेकर्स ने भी दर्शकों को फुल सरप्राइज देने की ठान ली है। हाल ही में शो के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है और ये बिग बॉस 16 का सबसे खतरनाक खिलाड़ी रह चुका है। बीबी हाउस में इसने पहले से लेकर आखिरी दिन तक राज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस की ये हसीना बनीं पहली कंटेस्टेंट

    आप अगर अंदाजा नहीं लगा पा रहे हम किसकी बात कर रहे है, तो हम मदद कर देते है। बिग बॉस की सबसे खतरनाक प्लेयर रही थी प्रियंका चाहर चौधरी, लोग उन्हें शो का विजेता मान रहे थे लेकिन उन्हें सेकेंड पोजिशन से ही संतोष करना पड़ा था। अब लगता है कि रोहित शेट्टी, इस फियरलेस टाइगरेस से अपने शो में जानलेवा स्टंट्स करवाना चाहते हैं। प्रियंका ने कन्फर्म किया है कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो का ऑफर मिला है।

    शिव-अर्चना से होगी भिड़ंत

    प्रियंका चाहर चौधरी ने  बताया कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 शो ऑफर किया गया है पर इसमें पार्ट लेना है या नहीं, प्रियंका ने इसका मूड नहीं बनाया है। उनका कहना है कि शो को लेकर वो अभी भी कंफ्यूजन में हैं। इसलिए वो अभी इस पर फैसला लेने में वक्त लेने वाली हैं। बिग बॉस 16 से शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा का नाम पर भी चर्चा चल रही है।

    जल्द होगा शुरू

    बता दें कि इस बार भी खतरों के खिलाड़ी 13 को रोहित शेट्टी ही होस्ट करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का प्रीमियर 17 जुलाई को कलर्स चैनल पर किया जाएगा। इस शो की शूटिंग इस साल मई महीने में शुरू हो जाएगी। इस बार भी साउथ अफ्रीका के केपटाउन में सारे स्टंट्स परफॉर्म किए जाएंगे। खतरों के खिलाड़ी शनिवार और रविवार को 9: 30 बजे प्रसारित होगा।