विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 15 के लिए राजी हुआ टीवी का टॉप एक्टर, जल्द साइन करेगा रोहित शेट्टी का शो

Published: Sat, 29 Mar 2025 06:18 PM (IST)

बिग बॉस का सीजन पूरा होने के बाद टीवी लवर्स को खतरों के खिलाड़ी का इंतजार रहता है। रोहित शेट्टी ...और पढ़ें

रोहित शेट्टी के शो को मिला टीवी का टॉप एक्टर (Photo Credit- Instagram)
रोहित शेट्टी के शो को मिला टीवी का टॉप एक्टर (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. खतरों के खिलाड़ी 15 का सभी को इंतजार है
  2. रोहित शेट्टी के शो के लिए टीवी का टॉप एक्टर तैयार हो चुका है
  3. इस एक्टर ने अनुपमा जैसे कई पॉपुलर सीरियल में काम किया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की चर्चा इन दिनों खूब चल रही है। रोहित शेट्टी का यह शो नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने को तैयार है। टीवी और बिग बॉस में नजर आए कुछ पॉपुलर स्टार्स का नाम इस शो से जुड़ चुका है। इस शो का इंतजार करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में नजर आने वाला एक्टर खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने के लिए राजी हो गया है।

टीवी पर कब आएगा खतरों के खिलाड़ी 15?

टीवी लवर्स खतरों के खिलाड़ी 15 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो में कई पॉपुलर स्टार्स को मुश्किल स्टंट करते हुए देखने का मौका दर्शकों को मिलता है। रोहित शेट्टी भी अपने मजाकियां अंदाज से एपिसोड को मजेदार बनाने की कोशिश करते हैं। 15वें सीजन की शूटिंग की बात करें, तो माना जा रहा है कि मई 2025 में इस पर काम शुरू हो सकता है। वहीं, पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो जून या जुलाई के बीच टीवी पर दस्तक देगा।

इस टीवी एक्टर का नाम शो के लिए हुए लगभग फाइनल

टीवी एक्टर पारस कलनावत कुंडली भाग्य में राजीव लूथरा का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा, अनुपमा शो में उन्हें समर शाह के किरदार में देखा गया। इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 15 से एक्टर का नाम जोड़कर देखा जा रहा है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खेल में लगेगा ग्लैमर का तड़का, रेस में शामिल हुए इन दो हसीनाओं के नाम

बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, पारस कलनावत की खतरों के खिलाड़ी के लिए बातचीत चल रही है और वह जल्द शो साइन करने वाले हैं। माना जा रहा है कि पारस का नाम स्टंट शो के लिए लगभग कंफर्म है।

खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर कौन बना था?

रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। इसमें कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे, शालिन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, अभिषेक कुमार, अदिति शर्मा, गश्मीर महाजनी जैसे सितारों का नाम शामिल है। वहीं, इस सीजन के विनर की बात करें, तो स्टंट शो की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम की। इसके बाद वह बिग बॉस 18 के विनर भी बने।

Photo Credit- Instagram

खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एल्विश यादव, गौतम गुलाटी, मल्लिका शेरावत, दिग्विजय राठी, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा जैसे कई पॉपुलर सितारों के नाम की चर्चा चल रही है। फिलहाल इनमें से किसी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में हुई इस सोशल मीडिया सेंसेशन की एंट्री, इंस्टाग्राम पर हैं 27.5 मिलियन फॉलोअर्स