विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 14: बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट ने मौके पर मारा चौका, अभिषेक के मना करते ही बोला शो को हां?

Published: Wed, 21 Feb 2024 06:23 PM (IST)

कलर्स एक के बाद एक रियलिटी शो के साथ टेलीविजन पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। Bigg Boss 17 ...और पढ़ें

अभिषेक ने छोड़ा शो तो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए इस कंटेस्टेंट ने तुरंत भरी हामी / फोटो- Instagram
अभिषेक ने छोड़ा शो तो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए इस कंटेस्टेंट ने तुरंत भरी हामी / फोटो- Instagram

HighLights

  1. अभिषेक ने किया इनकार तो तुरंत इस कंटेस्टेंट ने उठाया फायदा
  2. खतरों के खिलाड़ी 17 का हिस्सा बनेगा ये स्टार
  3. अभिषेक कुमार से बिग बॉस 17 में हुआ है खूब पंगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 14: बिग बॉस के खत्म होते ही अगर किसी शो का नाम लोगों की जुबान पर आता है, तो वह है रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी। सलमान खान का शो खत्म होते ही हर साल लोग स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन का इंतजार बेसब्री से करते हैं।

हाल ही में कलर्स के इस शो पर चर्चा तेज हो चुकी हैं और इस शो में पार्टिसिपेशन के तौर पर कई टीवी सितारों के नाम सामने आ रहे हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि अभिषेक कुमार ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। अब इस मौके पर चौका मारा है बिग बॉस 17 के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट ने, जिसने अभिषेक कुमार के शो के लिए मना करते ही इसका फायदा उठाया है।

बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट ने उठाया मौके का फायदा

बिग बॉस सीजन 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए और थोड़े ही समय में अपने एंटरटेनिंग अंदाज से फैंस के दिलों के किंग बन चुके समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा बनकर खतरों से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: मुनव्वर फारुकी की खास दोस्त खाएंगी 440 वॉट के झटके, रोहित शेट्टी के शो में जगह पक्की?

बिग बॉस 17 खबरी पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि समर्थ जुरेल का नाम रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो के लिए लगभग कन्फर्म हो चुका है। हालांकि, उड़ारिया एक्ट्रेस ईशा मालवीय की तरफ से खतरों के खिलाड़ी 17 का हिस्सा बनने पर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

समर्थ के अलावा इन बिग बॉस कंटेस्टेंट के शो में आने की उम्मीद

बिग बॉस सीजन 17 से सिर्फ समर्थ जुरेल का ही नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय का नाम भी खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए सामने आ रहा है। कलर्स के इस शो के लिए बिग बॉस से मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी का नाम भी लिस्ट में है।

हालांकि, इस शो को अभी ऑनएयर जाने में काफी समय है, ऐसे में शो किसी के नाम का खुलासा मेकर्स की तरफ से नहीं किया गया है। खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग अप्रैल एंड में शुरू होती है और जून तक सितारे साउथ अफ्रीका के ही केपटाउन में इसकी शूटिंग करते हैं। ये शो टेलीविजन पर मिड जुलाई तक ऑनएयर जाता है।

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: शोएब के साथ फिर पंगा लेगा टीवी का ये हैंडसम हंक? रोहित शेट्टी के शो में तगड़ा कॉम्पीटिशन