विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 14 Finalists: टूट गया अभिषेक-शालीन का सपना, विनर बनने के लिए इन दो से भिड़ेंगी टाइगर की बहन

Published: Mon, 08 Jul 2024 05:56 PM (IST)

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के टेलीविजन पर ऑनएयर होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार ...और पढ़ें

खतरों के खिलाड़ी 14 को मिले टॉप 3 फाइनलिस्ट/ फोटो- Instagram
खतरों के खिलाड़ी 14 को मिले टॉप 3 फाइनलिस्ट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. खतरों के खिलाड़ी 14 को मिले टॉप 3 फाइनलिस्ट
  2. अभिषेक-शालीन नहीं बना सके फिनाले में जगह
  3. कलर्स टीवी पर ऑनएयर होगा रोहित शेट्टी का शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब से बस कुछ दिनों के अंदर ही ये शो कलर्स टीवी पर ऑनएयर हो जाएगा। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो में इस बार दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन के बजाय रोमानिया में हुई है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14(KKK 14) के ऑनएयर होने से पहले ही इसे लेकर कोई न कोई अपडेट सामने आती रहती है। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी के शो को उनके टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, जिनमें से एक इस सीजन का विनर होगा।

ये तीन कंटेस्टेंट बने खतरों के खिलाडी 14 के फाइनलिस्ट

बीते दिनों खबर आई थी कि जिस तरह से शालीन भनोट गेम खेल रहे थे और हर स्टंट में अपना शत-प्रतिशत दे रहे थे, उसे देखकर रोहित शेट्टी को भी यही लगा था कि अगर विनर नहीं, तो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी टॉप 3 फाइनलिस्ट में तो अपनी जगह बना ही लेंगे।

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: करंट के झटकों से 'अंगूरी भाभी' के रोंगटे खड़े, खतरों से थर-थर कांपे शालीन भनोट

हालांकि, उनका ये सपना चकनाचूर हो गया, क्योंकि इस सीजन की ट्रॉफी तो दूर उन्हें रोहित शेट्टी के शो में टॉप 3 फाइनलिस्ट्स में भी जगह नहीं मिली। एक्स पेज गॉसिप टीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में जिन तीन खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है, उसमें पहला नाम गश्मीर महाजनी का है, दूसरा नाम टाइगर श्रॉफ की छोटी कृष्णा श्रॉफ का है और तीसरा नाम करणवीर मेहरा का है। इन तीनों में से ही एक खिलाड़ी के हाथ में इस सीजन की ट्रॉफी लगेगी।

khatron ke khiladi 14

खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स 

खतरों के खिलाड़ी 14 अभी तक ऑनएयर भी नहीं हुआ है, लेकिन ये शो चर्चा में आ गया है। पहले ही वीक में आसिम रियाज को उनकी बदतमीजी के कारण 'सिंघम अगेन' डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि, जब उन्होंने माफी मांगी तो मेकर्स ने उन्हें माफ कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

इस सीजन में निमृत कौर अहलूवालिया से लेकर सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे, गश्मीर महाजन, शालीन भनोट और अभिषेक कुमार नजर आ रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन मिड जुलाई से ऑनएयर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 से एविक्शन के बाद इस खिलाड़ी ने रोहित शेट्टी को लेकर किया ये पोस्ट, कहा- मैं जिंदगी भर...