विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: तेजस्वी प्रकाश का ऑनस्क्रीन पति अब खेलेगा खतरों से, रोहित शेट्टी के शो में दिखेगा एक्टर

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 03 Apr 2023 10:28 AM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रोहित शेट्टी के शो ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 13 Tejasswi Prakash Naagin 6 Husband Simba Nagpal Approach for Rohit Shetty Show Report/Instagram
Khatron Ke Khiladi 13 Tejasswi Prakash Naagin 6 Husband Simba Nagpal Approach for Rohit Shetty Show Report/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रोहित शेट्टी के इस शो में एक बार फिर से कई सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट अपने डर को दूर भगाते हुए नजर आएंगे। इस सीजन को और भी दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स टीवी के एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट को स्टंट बेस्ड शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि 'कुमकुम भाग्य' के धीरज धूपर इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो उनके अलावा मेकर्स ने एक और टीवी हार्टथ्रोब को रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड शो के लिए अप्रोच किया है।

टीवी का ये हार्टथ्रोब अब खतरों के खिलाड़ी में आएगा नजर

धीरज धूपर, मुनव्वर फारुकी, प्रियंका चहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम सहित कई एक्टर्स का नाम अब तक शो के लिए सामने आ चुका है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इन नामों पर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अब रिपोर्ट्स की मानें तो कुमकुम भाग्य एक्टर के बाद मेकर्स ने 'नागिन-6' स्टार सिम्बा नागपाल को भी अपने शो के लिए अप्रोच किया है, लेकिन उनकी तरफ से अब तक इस पर कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

तेजस्वी प्रकाश संग शो में कर चुके हैं रोमांस

सिम्बा नागपाल के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्प्लिट्सविला-11 से की थी। इस रियलिटी शो में वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इस शो के बाद वह रुबीना दिलैक के शो 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में नजर आए थे।

इसके अलावा सिम्बा नागपाल एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन' सीजन 6 में तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट नजर आ रहे थे, शो में उन्होंने ऋषभ गुजराल की भूमिका निभाई थी, जोकि एक आर्मी मैन है। शो में उनकी और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को बहुत ही पसंद किया गया था।

खतरों के खिलाड़ी-13 में नजर आएंगे ये सितारे

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का आगाज टेलीविजन पर मिड जुलाई से होगा। इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होगी।

इस शो में जिन खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें शिव ठाकरे, दिशा परमार, नकुल मेहता, मुनव्वर फारुकी, प्रिंस नरूला, उर्फी जावेद, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, अंजलि अरोड़ा और प्रियंका चहर चौधरी के नाम सामने आ रहे हैं। इन सितारों में से बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका के मुंह से गलती से ये निकल चुका है की वह इस शो का हिस्सा बन रही हैं।