विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shiv Thakare Instagram Earning: सिर्फ इंस्टाग्राम से शिव ठाकरे कमाते हैं लाखों, सुन 440 वोल्ट का लगेगा झटका

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 17 May 2023 06:42 PM (IST)

Shiv Thakare Instagram Earning शिव ठाकरे इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आ रहे हैं। वह रोहित ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 13 Shiv Thakare Earning From Instagram Read Details/Instagram
Khatron Ke Khiladi 13 Shiv Thakare Earning From Instagram Read Details/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Shiv Thakare Instagram Earning: बिग बॉस मराठी सीजन 1 के विनर शिव ठाकरे आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी बनने तक का सफर तय किया है। सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 16 में एक्टर के गेम को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया।

वह बीते सीजन के पहले रनरअप बने। उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी भले ही ना जीती हो, लेकिन लोगों का दिल बखूबी जीता।

दो रियलिटी शो कर चुके शिव ठाकरे अब रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 में नजर आ रहे हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनकी सोशल मीडिया से होने वाली कमाई के बारे में बता रहे हैं।

सिर्फ इंस्टाग्राम से शिव ठाकरे कर लेते हैं इतनी कमाई

शिव ठाकरे जब बिग बॉस सीजन 16 में आए थे, तो उनकी फैन फॉलोइंग ज्यादा नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे सीजन बीता सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की लिस्ट भी बढ़ी। आज के समय में इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन यानी की 20 लाख से ज्यादा चाहने वालों की लिस्ट है।

बिग बॉस 16 में पांच लाख पर एपिसोड लेने वाले शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए 11 से 12 लाख पर एपिसोड फीस ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी इंस्टाग्राम से भी अच्छी खासी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह इंस्टाग्राम पर किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए लगभग आठ लाख रुपए चार्ज करते हैं।

इंस्टाग्राम पर कई ब्रांड्स से कोलाब्रेट करते हैं शिव

रिपोर्ट्स की मानें तो शिव ठाकरे इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ कोलाब्रेशन किया हुआ है। आपको बता दें कि जब वह बिग बॉस के घर में थे, तो उन्होंने बताया था कि वह रियलिटी शो के बाद अब बड़े पर्दे पर काम करना चाहते हैं।

वह मराठी सिनेमा में काम करना चाहते हैं और खुद का एक बड़ा फिल्मी पोस्टर देखना चाहते हैं। शिव ठाकरे फिलहाल खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं। ये सीजन जुलाई से ऑनएयर होगा। शिव के अलावा इस सीजन में अरिजीत तनेजा, डेजी शाह, अर्चना गौतम जैसे कई चेहरे नजर आएंगे।