विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: खत्म हुआ इंतजार, कंटेस्टेंट्स के साथ रोहित शेट्टी इस दिन शुरु करेंगे खतरों का सफर?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 05 Apr 2023 12:42 PM (IST)

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 कलर्स टीवी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन ...और पढ़ें

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई सीजन से खतरों के खिलाड़ी दर्शकों को एंटरटेन करता आया है और कलर्स टीवी का हिट शो रहा है। अब शो के नए सीजन को लेकर फैंस के बीच बेकरारी बनी हुई है।

प्रीमियर डेट आई सामने

खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट्स को लेकर अब तक कई सेलेब्स के नामों की चर्चा हो चुकी है। इस लिस्ट में बिग बॉस 16 के कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स के नाम भी शामिल हैं। वहीं, शो के प्रीमियर को लेकर भी खतरों के खिलाड़ी लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब के ऑनएयर होने को लेकर अपडेट सामने आई है।  

इस दिन शुरू होगा शो

रियलिटी शो से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक सोशल मीडिया पेज ने खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर जानकारी साझा की है। रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी का शो 17 जुलाई से कलर्स चैनल पर शुरू हो रहा है। इसके साथ मई में सभी कंटेस्टेंट्स शूटिंग के लिए भारत छोड़ कर एक विदेश चले जाएंगे। इस बार लोकेशन साउथ अफ्रीका के अलावा कोई नया देश हो सकता है।

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रीमियर डेट के अलावा कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी शो में एंट्री पक्की मानी जा रही है। इस लिस्ट में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, मुनव्वर फारूकी, दिशा परमार, नकुल मेहता और अर्चना गौतम जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

टीवी का सबसे पॉपुलर स्टार बनेगा हिस्सा

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि नए सीजन में कलर्स का एक पॉपुलर फेस शामिल हो सकता है। जानकारी के अनुसार, कुंडली भाग्य एक्टर धीरज धूपर को मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया था। अगर दोनों के बीच डील हो गई तो नए सीजन में धीरज भी स्टंट करते हुए नजर आएंगे।