विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: शो में शामिल होंगे ये तीन पुराने धुरंधर खिलाड़ी, निकालेंगे कंटेस्टेंट्स की दादागिरी ?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 14 Jun 2023 03:51 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अपडेट सामने आई है। शो में पिछले कुछ सीजन्स के ...और पढ़ें

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है। कभी उम्मीद से परे एलिमिनेशन तो कभी कंटेस्टेंट्स के घायल होने की खबरें, शो के लिए फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाते जा रही हैं। अब फिर एक अपडेट आई है, जिसके बाद दर्शकों के लिए शो का इंतजार करना और मुश्किल हो जाएगा।

खतरों के खिलाड़ी 13  को लेकर खबरें आ रही हैं कि शो में पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स भी शामिल होने वाले हैं। हालांकि, ये गेस्ट कंटेस्टेंट्स के तौर पर शामिल होंगे और सिर्फ कुछ एपिसोड्स में ही नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने केकेके 13 के कुछ पुराने धुरंधरों कंटेस्टेंट्स को शामिल करने की सोच रहे हैं।

ये धुरंधर खिलाड़ी होंगे शामिल

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें टीवी की दो पॉपुलर बहुएं और पिछले सीजन के रनर- अप का नाम शामिल है। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान और फैजल शेख का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रोहित ने शेयर किया वीडियो

खतरों के खिलाड़ी 13 के होस्ट रोहित शेट्टी ने शो से एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि शो का ये सीजन सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग होने वाला है। रोहित शेट्टी वीडियो में कई अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "खुशी तब होती है जब आपको पता होता है कि आप दर्शकों के लिए खतरों के खिलाड़ी का अब तक का सबसे एंटरटेनिंग सीजन लेकर आ रहे हैं...।"

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

शो में शामिल कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। इस बार शो में 14 सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। इनमें अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मौफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स का नाम शामिल है।