Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KKK 13 Grand Finale: पानी में जाकर शिव ठाकरे की हालत हुई थी खराब, करंट के झटके खाकर चकरा गया था डीनो का सिर

    KKK 13 Grand Finale रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला खतरों के खिलाड़ी 13 बहुत जल्द खत्म होने वाला है। शो के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का नाम फाइनल हो चुका है। फिनाले राउंड से पहले कंटेस्टेंट्स ने अपने सबसे डर का खुलासा किया है। किसी को पानी से तो किसी को ऊंचाई से बहुत डर लगा। मेकर्स ने खिलाड़ियों का दिलचस्प वीडियो जारी किया है।

    By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Wed, 11 Oct 2023 02:04 PM (IST)
    Hero Image
    File Photo of Khatron ke Khiladi 13 Contestants and Rohit Shetty

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' अंतिम पड़ाव पर है। शो बस कुछ ही दिन और दिखाया जाएगा, इसके बाद फैंस को इस सीजन के लिए अपना विनर मिल जाएगा। 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जंग शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, डीनो जेम्स और रश्मित कौर के बीच है। इन सबने अब तक एक से बढ़कर एक खतरों को पार किया है और एक आखिरी बार फिर एक बड़ा खतरा पार करने को तैयार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिनाले राउंड से पहले इन कंटेस्टेंट्स ने अपने सबसे बड़े डर का खुलासा किया है। मेकर्स की ओर से पांचों कंटेस्टेंट्स का वीडियो शेयर किया गया है। सभी खिलाड़ियों ने अपने डर के बारे में बताया है। किसी को ऊंचाई से, तो किसी को करंट से सबसे बड़ा झटका लगा।

    ऐश्वर्या को लगता है इससे डर

    ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि उन्हें क्रोकोडाइल से बहुत डर लगता है। मगरमच्छ के स्टंट को करने में उनकी हालत खराब हो गई थी। डीनो जेम्स ने कहा कि उन्हें करंट वाले स्टंट से डर लगा था। उन्होंने कहा कि यह ऐसा स्टंट है, जिसे आप कर नहीं सकते। रश्मित कौर का सबसे बड़ा डर शो में किए गए सारे स्टंट थे। शिव ने कहा कि पानी ने उन्हें बहुत डर लगता है और अर्जित ने ऊंचाई से परफॉर्म किए गए स्टंट को अपना सबसे बड़ा फीयर बताया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    कब लगा था सबसे ज्यादा डर?

    ऐश्वर्या ने बताया कि पानी वाला एक स्टंट करने पर उन्हें सबसे ज्यादा डर लगा था। डीनो ने कहा कि एक स्टंट में जैसी ही सब पहुंचे, उनके पैर बांध दिए गए थे। इससे वह काफी घबरा गए थे। रश्मित ने कहा कि उन्हें टास्क परफॉर्म करने में डर नेकस्ट लेवल लगा। शिव ठाकरे ने पानी के स्टंट को यहां भी अपना सबसे बड़ा डर बताया। अर्जित ने सेमी फिनाले के स्टंट को अपना सबसे खतरनाक स्टंट बताया।

    कब है फिनाले?

    'खतरों के खिलाड़ी 13' का ग्रैंड फिनाले 14 अक्टूबर को रात 9 बजे है। फिनाले कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा।