यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी को मिले KKK13 ट्रॉफी के दावेदार, टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने?
Khatron Ke Khiladi 13 Top 3 Finalist खतरों के खिलाड़ी 13 का हालिया एपिसोड शो को पहला फाइनालिस्ट दे गया। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 13 Top 3 Finalist: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। केकेके 13 कुछ महीने पहले 15 जुलाई को शुरू हुआ था। शो में 14 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। वहीं, अब शो को जल्द विनर मिलने वाला है। इस बीच टॉप 3 कंटेस्टेंट्स को लेकर अपडेट आई है।
खतरों के खिलाड़ी 13 का हालिया एपिसोड ढेर सारे ट्विस्ट से भरा रहा। इसके साथ ही शो को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया। रोहित शेट्टी ने शनिवार और रविवार को एपिसोड में टिकट टू फिनाले की घोषणा की, जिसे अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी और ऐश्वर्या शर्मा ने परफॉर्म किया। कंटेस्टेंट्स को ये टास्क हिना खान ने दिया। हिना खान, खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 की टॉप कंटेस्टेंट थीं, इस बार शो में वो चैलेंजर बनकर आईं।
ऐश्वर्या शर्मा ने मारी बाजी
टिकट टू फिनाले में कंटेस्टेंट्स को चलती कार के साथ स्टंट करना था। जिसे सबसे बेहतरीन ऐश्वर्या शर्मा ने किया और वो शो की पहली टिकट टू फिनाले जीतने वाली कंटेस्टेंट बन गईं। इसके साथ ही उन्हें एक और पावर मिली, जिसका इस्तेमाल करके वो दो कंटेस्टेंट को अगले टिकट टू फिनाले से दूर कर सकती थीं। ऐश्वर्या ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए डिनो जेम्स और रश्मीत कौर का नाम लिया। अब ये दोनों दूसरे टिकट टू फिनाले में हिस्सा नहीं ले सकते।

शो के टॉप 3 खिलाड़ी
हालांकि, ऐश्वर्या की ये मंशा पूरी होते हुए नहीं दिख रही है, क्योंकि इन दोनों कंटेस्टेंट में से किसी एक की फिनाले में पहुंचने की जानकारी आई है। खतरों के खिलाड़ी 13 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने शो के टॉप 3 खिलाड़ियों के नाम शेयर किए हैं। जानकारी के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 13 में ट्रॉफी जीतने के लिए ऐश्वर्या शर्मा के साथ अर्जित तनेजा और डिनो जेम्स मुकाबले करने वाले हैं, ये तीनों इस सीजन के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
View this post on Instagram
