Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 12: जन्नत जुबैर पानी का स्टंट करते हुए हुईं बेहोश, फैंस की आंखों से बह निकले आंसू

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आ रहीं जन्नत जुबैर दमदार स्टंट्स करके लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन हाल ही में जन्नत जुबैर पानी का स्टंट करते हुए बेहोश हो गयीं जिसे देखकर उनके फैंस काफी चिंतित हो गए।

By Tanya AroraEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 06:39 PM (IST)
Khatron Ke Khiladi 12: जन्नत जुबैर पानी का स्टंट करते हुए हुईं बेहोश, फैंस की आंखों से बह निकले आंसू
khatron ke khiladi 12 jannat zubair faints during stunt performance in rohit shetty show. Photo Credit- Instagram/colors tv

नई दिल्ली, जेएनएन। Jannat Zubair Khatron Ke Khiladi 12:  जन्नत जुबैर ने बहुत ही कम समय में एक बड़ी सफलता हासिल की है। बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम बना चुकी जन्नत जुबैर इन दिनों रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 में खतरों से खेलती हुईं नजर आ रही है। इतनी कम उम्र में जन्नत जुबैर फीयरलेस होकर जिस तरह से एक से बढ़कर एक स्टंट्स कर रही हैं, वह देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं। लेकिन हाल ही में खतरों से खेलते हुए जन्नत जुबैर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर फैंस काफी चिंतित हो गए।

loksabha election banner

स्टंट के दौरान बेहोश हो गयीं जन्नत जुबैर

कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के प्रोमो शेयर करने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में मेकर्स ने 20 साल की जन्नत जुबैर का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में जन्नत जुबैर पानी का स्टंट करती नजर आ रही हैं। वह प्लेक्सीग्लास टैंक से पानी में कूदती हैं और प्रोमो के एंड में जब वह पानी से निकलती हैं तो वह बेहोश हो जाती है और फिर खतरों के खिलाड़ी की टीम उन्हें संभालती हुई नजर आ रही है। हालांकि जन्नत जुबैर ने अपना स्टंट पूरा किया या नहीं इसका खुलासा प्रोमो में नहीं हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बेहोश जन्नत जुबैर को देख फैंस की बढ़ी चिंता

जन्नत जुबैर को बेहोश देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी चिंतित हो गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये देखकर मैं रो दी। दूसरे यूजर ने लिखा, 'जन्नत हमें तुम पर बहुत ही गर्व है। अन्य यूजर ने लिखा, 'जन्नत सबसे यंग कंटेस्टेंट हैं, लेकिन वह बिलकुल फीयरलेस हैं और स्टंट करते हुए बिलकुल नहीं घबराती हैं। जन्नत जुबैर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत काशी, मट्टी की बन्नो जैसे शोज से की थी। आज के समय में जन्नत जुबैर न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनके 4 करोड़ के लगभग फॉलोवर्स हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.