Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 11 शो हुआ लॉन्च, राहुल वैद्य ने लड़ाया रोहित शेट्टी से पंजा, देखिए मज़ेदार वीडियो

शो 17 जुलाई से कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो की लॉन्चिंग इवेंट में सभी कंटेस्टेंट्स का मीडिया से परिचय करवाया गया। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ख़ुद मौजूद रहे और इस दौरान उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मज़ेदार गतिविधियां कीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 08 Jul 2021 08:31 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 08:31 PM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11 शो हुआ लॉन्च, राहुल वैद्य ने लड़ाया रोहित शेट्टी से पंजा, देखिए मज़ेदार वीडियो
Rohit Shetty and Rahul Vaidya in show launch. Photo- screenshot

नई जिल्ली, जेएनएन। स्टंट रिएलिटी शो ख़तरों के खिलाड़ी सीज़न 11 को गुरुवार को मुंबई में मीडिया के बीच लॉन्च किया गया। शो 17 जुलाई से कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो की लॉन्चिंग इवेंट में सभी कंटेस्टेंट्स का मीडिया से परिचय करवाया गया। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ख़ुद मौजूद रहे और इस दौरान उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मज़ेदार गतिविधियां कीं।

loksabha election banner

इस दौरान राहुल वैद्य ने रोहित शेट्टी के पंजा लड़ाते हुए फोटोग्राफरों को पोज़ दिये। इस दौरान राहुल ज़ोर लगाते नज़र आए, मगर रोहित का हाथ टस से मच नहीं हुए। शो की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी की वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की गयी। इस बार की टैगलाइन डर वर्सेज़ डेयर है। अमेरिकन शो फीयर फैक्टर से प्रेरित ख़तरों के खिलाड़ी- द फीयर फैक्टर शो की शुरुआत 2008 में कलर्स चैनल पर हुई थी। यह उन शोज़ में शामिल है, जिनके साथ कलर्स की स्थापना हुई थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पांच सीज़न होस्ट कर चुके हैं रोहित शेट्टी रोहित ख़ुद एक माहिर स्टंट कोरियोग्राफर हैं और अब इस स्टंट रिएलिटी शो का पर्याय बन चुके हैं। रोहित इस शो से सात साल पहले जुड़े थे और पांच सीज़न होस्ट कर चुके हैं। यह रोहित का छठा सीज़न है। शो के पहले होस्ट अक्षय कुमार थे। उनके बाद प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर भी शो के होस्ट रह चुके हैं।

केप टाउन में हुई शूटिंग

ख़तरों के खिलाड़ी में इस बार श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चाहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद समेत कुल 13 कंटेस्टेंट नज़र आएंगे। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुई है। राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला और निक्की तम्बोली बिग बॉस 14 में भी नज़र आ चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह अंतिम पांच में पहुंच चुके हैं। हालांकि, विजेता का एलान शो में लाइव किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.