Khatron Ke Khiladi 11 में निक्की तंबोली की हुई वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री, किया खतरनाक स्टंट, देखें वीडियो
खतरों के खिलाड़ी 11 का नया प्रोमो जारी किया गया हैl इसमें शो से बेघर हुई निक्की तंबोली एक बार फिर टास्क करती नजर आती हैंl इसे करते समय वह काफी डर रही हैl वहीं रोहित शेट्टी शो में अक्सर प्रतियोगियों की टांग खिंचाई करते नजर आते हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl खतरों के खिलाड़ी 11 का हालिया प्रोमो जारी कर दिया गया हैl इसमें निक्की तंबोली की शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैl हालांकि इसके पहले उन्हें एक दिल दहला देने वाला स्टंट करना था जो कि काफी मजेदार हैl खतरों के खिलाड़ी 11 से निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट निक्की तंबोली थीl हालांकि कोरोना महामारी के चलते उन्हें घर वापस नहीं भेजा गया थाl सभी कंटेस्टेंट दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में ही थेl अब खबर आई है कि उनमें से कुछ कंटेस्टेंट बतौर वाइल्ड कार्ड शो में नजर आ सकते हैंl
खतरों के खिलाड़ी 11 का नया प्रोमो जारी किया गया हैl इसमें शो से बेघर हुई निक्की तंबोली एक बार फिर टास्क करती नजर आती हैंl इसे करते समय वह काफी डर रही हैl रोहित शेट्टी शो में अक्सर प्रतियोगियों की टांग खिंचाई करते नजर आते हैंl
शो से निकलने के बाद निक्की तंबोली ने बताया था, 'जब मैं अपने एपिसोड परिवार के साथ देख रही थी कि तब मुझे लगा कि मेरे परिवार वाले काफी खुश नहीं थेl हालांकि उन्हें इस बात की खुशी थी कि मैंने प्रयास कियाl उन्होंने मुझमें काफी विश्वास दिखाया था लेकिन वह खुश नहीं थेl मैं काफी निराश थीl मुझे लगता है मैं टास्क के दौरान डर गई थीl' खतरों के खिलाड़ी 11 में दिव्यंका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी, अनुष्का सेन, महक चहल, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, आस्था गिल और सना मकबूल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी काफी लोकप्रिय शो हैl इसे रोहित शेट्टी काफी लंबे समय से होस्ट कर रहे हैंl खतरों के खिलाड़ी 11 में अक्सर कलाकारों को खतरनाक स्टंट करने होते हैl
निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में भी नजर आई थीl हालांकि वह जीत नहीं पाई थीl इसके बाद उन्हें यह शो ऑफर हुआ थाl निक्की तंबोली के भाई की हाल ही में मौत हुई हैl