Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 11: अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, यह सेलेब्रिटीज़ कर चुके हैं शो की मेजबानी

Khatron Ke Khiladi Hosts Winners Of All Seasons रोहित इस शो से सात साल पहले जुड़े थे और पांच सीज़न होस्ट कर चुके हैं। रोहित के अलावा और भी बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो ख़तरों के विभिन्न सीज़न होस्ट कर चुके हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 02:45 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 09:41 PM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11: अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, यह सेलेब्रिटीज़ कर चुके हैं शो की मेजबानी
Akshay Kumar, Rohit Shetty, Priyanka Chopra. Photo- Instagram, Prime

नई दिल्ली, जेएनएन। ख़तरों के खिलाड़ी- द फीयर फैक्टर शो के 11वें सीज़न का आग़ाज़ कुछ वक़्त में होने वाला है। शो के प्रोमोज़ आने लगे हैं, जिनमें कंटेस्टेंट्स को ख़तरों से खेलते हुए देखा जा सकता है। इस शो के होस्ट के रूप में फ़िल्म निर्देशक रोहित शेट्टी काफ़ी लोकप्रिय रहे हैं।

loksabha election banner

रोहित ख़ुद एक माहिर स्टंट कोरियोग्राफर हैं और अब इस स्टंट रिएलिटी शो का पर्याय बन चुके हैं। रोहित इस शो से सात साल पहले जुड़े थे और पांच सीज़न होस्ट कर चुके हैं। रोहित के अलावा और भी बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो ख़तरों के विभिन्न सीज़न होस्ट कर चुके हैं। अमेरिकन शो फीयर फैक्टर से प्रेरित ख़तरों के खिलाड़ी- द फीयर फैक्टर शो की शुरुआत 2008 में कलर्स चैनल पर हुई थी। यह उन शोज़ में शामिल है, जिनके साथ कलर्स की स्थापना हुई थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

शो का पहला सीज़न बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार के साथ हुई थी। अक्षय पहले सीज़न के होस्ट थे। पहला सीज़न मॉडल एक्ट्रेस नेत्रा रघुरमन ने जीता था। इसके बाद अक्षय ने 2009 में दूसरा सीज़न भी होस्ट किया था, जिसके विजेता रहे अनुष्का मनचंदा और गुरमीत रहल।

दो सीज़न के बाद अक्षय ने शो छोड़ दिया और 2010 में तीसरे सीज़न में होस्ट के रूप में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई। इस सीज़न को शब्बीर अहलूवालिया ने जीता था। 2011 में चौथे सीज़न में एक बार फिर अक्षय होस्ट के तौर पर लौटे और विजेता बनीं आरती छाबड़िया। 2014 में पांचवें सीज़न में पहली बार रोहित शेट्टी होस्ट के रूप में जुड़े। इस सीज़न के विजेता बने रजनीश दुग्गल। 2015 में छठा सीज़न भी रोहित शेट्टी ने होस्ट किया और विजेता रहे आशीष चौधरी।

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

2016 में सातवें सीज़न में अर्जुन कपूर शो के होस्ट बने। इस सीज़न को सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता। इसके बाद से रोहित शेट्टी ही शो को होस्ट कर रहे हैं। 2017 में आठवें सीज़न के विजेता शांतनु माहेश्वरी रहे। 2019 में नौवें सीज़न को पुनीत पाठक और 2020 में दसवें सीज़न को करिश्मा तन्ना ने जीता था।

ख़तरों के खिलाड़ी में इस बार श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चाहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद समेत कुल 13 कंटेस्टेंट नज़र आएंगे। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.