Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 11: रोहित शेट्टी का खुलासा, सलमान खान बिग बॉस के मंच पर क्यों जाते हैं लेट?

जमीन पर लेटने के बाद रोहित शेट्टी कहते है सलमान भाई अब मुझे समझ में आया कि बिग बॉस के सेट पर आप क्यों लेट जाते हो? उनकी इस प्रतिक्रिया से सभी प्रतियोगी हंसने लगते हैl वहीं अर्जुन और विशाल डांस करते रहते हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 07:22 AM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11: रोहित शेट्टी का खुलासा, सलमान खान बिग बॉस के मंच पर क्यों जाते हैं लेट?
खतरों के खिलाड़ी 11 दक्षिण अफ्रीका में शूट किया गया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl खतरों के खिलाड़ी 11 का नया प्रोमो जारी किया गया हैl वीडियो में अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह को 'पहला नशा' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता हैl वहीं रोहित शेट्टी सलमान खान को याद कर रहे हैंl खतरों के खिलाड़ी 11 को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैंl हालिया प्रोमो में उन्हें सलमान खान की याद आई हैl इस प्रोमो को रविवार को जारी किया गया हैl इसमें रोहित शेट्टी ने यह बात कही हैl

loksabha election banner

यह सीन प्रतियोगियों के टास्क शुरू करने के पहले का हैl क्लिप में विशाल आदित्य सिंह अर्जुन बिजलानी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैंl वहीं राहुल वैद्य गाना गा रहे हैंl उनकी परफॉर्मेंस के बीच रोहित शेट्टी सोने के लिए जगह ढूंढते नजर आते हैंl जमीन पर लेटने के बाद रोहित शेट्टी कहते है, 'सलमान भाई अब मुझे समझ में आया कि बिग बॉस के सेट पर आप क्यों लेट जाते हो?' दरअसल उनका इशारा प्रतियोगियों की बेहूदा हरकतों की ओर होता हैl उनकी इस प्रतिक्रिया से सभी प्रतियोगी हंसने लगते हैl वहीं अर्जुन और विशाल डांस करते रहते हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन साउथ अफ्रीका में शूट किया गया हैl इसमें श्वेता तिवारी, दिव्यंका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, आस्था गिल, महक चहल, सना मकबूल और अभिनव शुक्ला जैसे प्रतियोगी भाग ले रहे हैंl वहीं रोहित शेट्टी सातवीं बार इस शो को होस्ट कर रहे हैंl हाल ही में रोहित शेट्टी ने शो से लंबे समय तक जुड़े रहने के लेकर इंस्टाग्राम पर अपनी बात कही थीl उन्होंने कहा था, '7 साल पहले खतरों के खिलाड़ी की यात्रा मैंने इसी लोकेशन पर दक्षिण अफ्रीका में शुरू की थीl मैंने वारेन के साथ काम करना शुरू किया था जो कि सबसे बढ़िया स्टंट पायलट हैl 7 वर्ष में दुनिया बहुत बदल गई हैl हालांकि इस शो की आत्मा अभी भी वही हैl'

 

View this post on Instagram

A post shared by Khatron Ke Khiladi 11 🔥☠️ (@khatronkekhiladi11x)

खतरों के खिलाड़ी 11 जल्द कलर्स पर आना शुरू होगाl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.