Move to Jagran APP

Khatron ke Khiladi 11: स्टंट के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी पर मगरमच्छ ने किया हमला, एक्ट्रेस ने शेयर की जख्म की तस्वीर

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक में दिव्यांका सोफे पर बैठकर खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके चेहरे और कलाई पर जख्म का निशान साफ नजर आ रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 08:55 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 08:55 AM (IST)
Khatron ke Khiladi 11: स्टंट के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी पर मगरमच्छ ने किया हमला, एक्ट्रेस ने शेयर की जख्म की तस्वीर
Photo Credit - Divyanka Tripathi Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का फेमस स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर लगातार दर्शकों में क्रेज बना हुआ है। इस शो की शुरुआत हो चुकी है। वहीं अब दर्शकों के बीच इस बार के विनर को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल शो में क्या कुछ ड्रामा और एक्शन हुआ है ये आपको एपिसोड दर एपिसोड ही दर्शकों को पता चलेगा। वहीं अब इस शो से जुड़े कंटेस्टेंट के एक एक करके खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी ने स्टंट के दौरान खुद के साथ हुए हादसे का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी एक जख्मी तस्वीर शेयर कर बताया कि आखिर उनके साथ क्या हुआ था।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

हाथ और चेहरे पर​ दिखे चोट के निशान

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक में दिव्यांका सोफे पर बैठकर खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनके चेहरे और कलाई पर जख्म का निशान साफ नजर आ रहा है। हलांकि ये चोट ज्यादा गहरी नहीं है। लेकिन उनके फैंस के मन में ये सवाल बार बार उठ रहा होगा कि आखिर दिव्यांका को ये चोट कैसे आई? तो चहिलए बताते हैं आखिर उनके साथ हुआ क्या था।

मगरमच्छ ने किया हमला

दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी 11' में स्टंट के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी को चोट आई है। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इसके पीछे की पूरी बात फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं कुदरत से इतना प्यार करती हूं कि क्रोकोडायल लेदर का इस्तेमाल नहीं रखती हूं। बजाए इसके मैं मगरमच्छ के दांत का निशान अपनी ठोड़ी और उसके पंजे का निशान अपनी कलाई पर लिए घूमती हूं।' इस तस्वीर को फेंस लाइक और शेयर कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट पर उनकी बहादुरी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.