Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 11: बर्फ से भरे टैंक में स्टंट करते वक्त निकली 18 साल की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की चीख, हालत देख रोने लगीं श्वेता तिवारी

आने वाले एपिसोड में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे। इसी बीच अब अनुष्का सेन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टंट करते वक्त उनकी हालत खराब होती नजर आ रही हैं। वहीं अनुष्का की ऐसी हालत देख श्वेता तिवारी रोने लगती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 11:52 AM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11: बर्फ से भरे टैंक में स्टंट करते वक्त निकली  18 साल की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की चीख, हालत देख रोने लगीं श्वेता तिवारी
Photo Credit - colorstv Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शेट्टी होस्टेड स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को दर्शक हमेशा ही देखना पसंद करते हैं। वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर भी दर्शकों में बज बना हुआ है। एक के बाद एक शो से जुड़े वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियोज में कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। हाल ही में जहां सौरभ राज जैन की इस शो से विदाई हो गई है। वहीं निक्की तंबोली वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में वापस लौटी हैं। अब आने वाले एपिसोड में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे। इसी बीच अब अनुष्का सेन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टंट करते वक्त उनकी हालत खराब होती नजर आ रही हैं। वहीं अनुष्का की ऐसी हालत देख श्वेता तिवारी रोने लगती हैं। यहां देखें वीडियो...

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ठंड की वजह से अनुष्का सेन की हालत हुई खराब

'खतरों के खिलाड़ी 11' से अनुष्का सेन के स्टंट के आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का स्टंट करते नजर आ रही हैं जो काफी खतरनाक है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का एक बड़े बर्फ से भरे टैंक में खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं इस टैंक के ऊपर से पानी गिर रहा है। वहीं अनुष्का को बर्फ से भरे टैंक में छिपे हुए कैप्स को ढ़ंढना था। इसी कैप्स की मदद से अनुष्का को ऊपर से गिर रहे पानी को रोकना है। अनुष्का शुरुआत में स्टंट करने के लिए राजी हो जाती हैं। लेकिन जैसे—जैसे वक्त बीतता है अनुष्का की हालत ठंड से खराब होती जाती है। शुरू में तो अनुष्का सेन टैंक में उतरकर बर्फ के बीच से बड़ी तेजी से पहला कैप निकाल लेती हैं। लेकिन बाद में जैसे ही उनके हाथ ठंड से काम करना बंद कर देते हैं उनका हौसला टूटता नजर आता है। ऐसे में बाकी सभी कंटेस्टेंट उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का ठंड की वजह से कांपने लगती हैं और उनकी चीख भी कई बार निकल जाती है।

अनुष्का की हालत देख रोने लगती हैं श्वेता

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का सेन इस स्टंट को पूरा नहीं कर पाती हैं। हलांकि अनुष्का इसे पूरा करने की पूरा करने की काफी कोशिश करती हैं। काफी देर की मशक्कत के बाद वो रोहित शेट्टी से इसे अबॉर्ट करने के लिए कहती हैं। रोहित शेट्टी पहले उन्हें कई बार समझाते है, लेकिन फिर उनके अबॉर्ट करने पर खेल को खत्म करते हैं। अनुष्का की ऐसी हालत देखकर श्वेता तिवारी रोने लगती हैं। अनुष्का शर्मा के इस प्रोमो को देखकर साफ पता चल रहा है कि आने वाल एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.