Khatron Ke Khiladi 10: स्टंट के दौरान जब अचानक एक्ट्रेस से लिपटा अजगर, वीडियो देख आप भी जाएंगे डर
खतरों के खिलाड़ी 10 में करिश्मा तन्ना रानी चटर्जी अदा खान शिविन नारंग धर्मेश येलांदे बलराज स्याल तेजस्वी प्रकाश अमृता खानविलकर ने पार्टिसिपेट किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' में दिन ब दिन खतरनाक टास्क बढ़ता ही जा रहा है। दर्शक भी 'खतरों के खिलाड़ी 10' देखकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। कंटेस्टेंट के लिए कई बार रोहित के दिए टास्क को पूरा कर पाना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में एक टास्क के दौरान एक्ट्रेस और 'खतरों के खिलाड़ी 10' कंटेस्टेंट तेजस्वी की हालत ही खराब हो गई। टास्क के दौरान तेजस्वी से एक अजगर लिपट जाता है। अचानक ही अजगर ने तेजस्वी को कस के जकड़ना शरू किया। जिसके बाद तेजस्वी घबरा गईं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
दरअसल, हाल ही में रोहित शेट्टी टास्क के दौरान तेजस्वी को एक अजगर देते हैं और वो अजगर तेजस्वी से लिपट जाता है। बस फिर क्या था इसके बाद तेजस्वी के पसीने छूट जाते हैं। ये सब देखकर रोहित और करण पटेल हंसते हैं। बता दें हाल ही में सोनी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आने वाले 'खतरों के खिलाड़ी 10' का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले रोहित ने तेजस्वी का फोन तोड़ दिया था। हुआ ये था कि एक टास्क के दौरान रोहित ने कंटेस्टेंट्स को 3 मोबाइल फोन दिए जो लॉक थे। कंटेस्टेंट्स को उस फोन को अनलॉक करना था जिसके पासवर्ड अलग-अलग कंटेनर में थे। लेकिन उन कंटेनर में कीड़े मकौड़े थे। लेकिन इसमें ट्विस्ट ये था कि अगर कोई फोन को अनलॉक नहीं कर पाया तो उसका फोन तोड़ दिया जाएगा।
इस बार शो में करण पटेल, करिश्मा तन्ना, रानी चटर्जी, आरजे मलिष्का, अदा खान, शिविन नारंग, धर्मेश येलांदे, बलराज स्याल, तेजस्वी प्रकाश, अमृता खानविलकर ने पार्टिसिपेट किया है।