Move to Jagran APP

KBC 2020 Update: मुंबई की एक मशहूर कपड़ा कंपनी से जुड़े सवाल पर कंटेस्टेंट ने किया क्विट, क्या आप जानते हैं सही जवाब

गुंजन लता ने खेल की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की थी लेकिन वह 6 लाख 40 हजार रुपए ही जीकर जा सकीं। आइए जातने हैं गुंजन लता से पूछे गए सभी सवाल उनके जवाब के साथ और वो आखिरी सवाल जिस पर उन्होंने गेम क्विट किया।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 09:30 AM (IST)
KBC 2020 Update: मुंबई की एक मशहूर कपड़ा कंपनी से जुड़े सवाल पर कंटेस्टेंट ने किया क्विट, क्या आप जानते हैं सही जवाब
Gunjan Lata Won Lakh 6 Lakh 40 Thousand Know All Updates Here

नई दिल्ली,जेएनएन। 'कौन बनेगा करोड़पति 12' का ये भी सीजन भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। खेल के साथ-साथ कंटेस्टेंट और दर्शकों को महानायक का अंदाज काफी जच रहा है। दिन ब दिन केबीसी 12 काफी दिलचस्प होता जा रहा है। गुरुवार का एपिसोड भी काफी मजेदार रहा। शो की शुरुआत बुधवार के रोल ओवर कंटेस्टेंट हार्दिक पाटिल से हुई। हार्दिक ने पहले ही सवाल पर लाइफ लाइन ना होने के कारण गेम को क्विट करने में ही समझदारी समझी। हार्दिक शो से  12 लाख 50 हजार रुपए जीतकर घर गए।

loksabha election banner

उनके बाद हॉटसीट पर पहुंची गुंजन लता जो कि वाराणसी सो आईं थीं। केबीसी में गुंजन का सफर भी ज्यादा लंबा नहीं चल सका। गुंजन ने खेल की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की थी लेकिन वह 6 लाख 40 हजार रुपए ही जीकर जा सकीं। आइए जातने हैं गुंजन लता से पूछे गए सभी सवाल उनके जवाब के साथ और वो आखिरी सवाल जिस पर उन्होंने गेम क्विट किया।   

केबीसी 12 में गुंजन लता से पूछे गए ये सवाल- 

प्रश्न: हिंदी मुहावरा 'दुम दबाकर भाग जाना' का मलतब क्या है?

इस सवाल का सही जवाब दिया- डर के हवा हो जाना 

प्रश्न: तत्काल फंड ट्रांस्फर सेवा में IMPS का पूरा रूप क्या है?

इस सवाल का सही जवाब दिया- इमिडिएट मनी ट्रांस्फर सिस्टम 

प्रश्न: इनमें से कौन का बाजार दिल्ली में स्थित नहीं है?

इस सवाल का सही जवाब दिया- जवेरी बाजार 

प्रश्न: भारतीय वायुसेना की पायलेट, जिनके जीवन पर फिल्म बनी है, ने इनमें से किसमें भाग लिया था?

इस सवाल का सही जवाब दिया- कारगिल युद्द 1999 

प्रश्न: जायंट पैंडा किस महाद्वीप के मूल निवासी हैं?

इस सवाल का सही जवाब बताया- एशिया 

प्रश्न: वाराणसी का एक महत्वपूर्ण त्योहार 'भरत मिलाप' भगवान राम के अपने छोटे भाई भरत के साथ कितने वर्षों के बाद पुनर्मिलन के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है? 

इस सवाल का सही जवाब दिया- 14 साल 

प्रश्न: इस वीडियो क्लिप में किस पार्टी के प्रवक्ता को देखा जा सकता है?

इस सवाल का सही जवाब दिया- भारतीय जनता पार्टी 

प्रश्न: इनमें से किस भारतीय क्रिकेटर ने किसी हिंदी फिल्म अभिनेत्री से शादी नहीं की है?

इस सवाल का सही जवाब दिया- एम एस धोनी 

प्रश्न: आतिशबाजियों से हरे रंग का प्रकाश, उनमें किस रासायनिक तत्व की उपस्थिति से निकलता है?

इस सवाल का सही जवाब दिया- बेरियम 

प्रश्न: किसने एक भूखे ब्रम्हण के भेष में खांडव वन को जलाने में मदद मांगी थी

इस सवाल का सही जवाब दिया- अग्नि देव 

प्रश्न: तानसेन के अलावा इनमें से किसे स्वामि हरिदास का शिष्य माना जाता है?

इस सवाल का सही जवाब दिया- बैजनाथ मिश्रा 

प्रश्न: मुंबई का नेविल हाउस इनमें से किस कपड़ा कंपनी का मुख्यालय है?

इस सवाल पर गुंजन ने गेम क्विट कर दिया और 6 लाख 40 हजार लेकर घर गईं। लेकिन इससे पहले अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का सही जवाब बताया- बॉम्बे डाइंग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.