KBC 13 Registrations Question 10: इस सीज़न में रजिस्ट्रेशन का आख़िरी मौक़ा!... और यह रहा दसवां सवाल
दसवें सवाल का वीडियो सोनी टीवी और सोनी लिव के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अपलोड कर दिया गया है। अगर अंतरिक्ष से जुड़े विषयों में आपकी रुचि रही है तो यह सवाल आपके लिए मुश्किल नहीं है और पलक झपकते ही सही जवाब दे देंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति के तेरहवें सीज़न में अगर भाग लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आख़िरी मौक़ा है। अमिताभ बच्चन ने 19 मई को रात 9 बजे दसवां और आख़िरी सवाल पूछा है, जिसका सही जवाब देकर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
दसवें सवाल का वीडियो सोनी टीवी और सोनी लिव के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अपलोड कर दिया गया है। दसवां सवाल आपके करेंट अफेयर्स की परीक्षा लेगा। अगर अंतरिक्ष से जुड़े विषयों में आपकी रुचि रही है तो यह सवाल आपके लिए मुश्किल नहीं है और पलक झपकते ही सही जवाब दे देंगे। अपने जवाब आपको कल रात नौ बजे से पहले एसएमएस या सोनी लिव ऐप के ज़रिए भेजने हैं।
वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि यह आपको तय करना है कि आप दर्शक बनना चाहते हैं या खिलाड़ी। मैं पूछने जा रहा हूं, इस दौड़ में रजिस्ट्रेशन का आख़िरी सवाल। जल्दी से नोट कीजिए-
सवाल नम्बर- 10: वर्ष 2021 में पर्सिवरेंस नामक अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक कहां उतरा?
जवाब के विकल्प:
A. मंगल
B. शुक्र
C. वृहस्पति
D. गैनिमीड
Here is the last question of the #KBC13 registrations. Please send in your answers before 9 PM tomorrow. @SonyLIV @SrBachchan pic.twitter.com/gTuZIttWuO— sonytv (@SonyTV) May 19, 2021
ऐसे भेज सकते हैं सही जवाब:
अमिताभ ने वीडियो में सही जवाब भेजने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
1. सही जवाब आप सोनी लिव ऐप के जरिए दे सकते हैं। सोनी लिव ऐप अपने फोन में डाउनलोड कीजिए। इसके बाद अपना कॉन्टेक्ट नंबर, उम्र और जेंडर लिखर भेज दीजिए।
2. आप SMS के जरिए भी अपना जवाब दे सकते हैं। जवाब देने के लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में KBC (स्पेस) सही जवाब (स्पेस) अपनी उम्र (स्पेस) अपना जेंडर टाइप कीजिए और 509093 पर भेज दीजिए।
इस सवाल का सही जवाब आपको आज रात 9 बजे से पहले भेजना होगा। सही जवाब देने वालों में से कम्प्यूटर द्वारा चुने गए लोगों को अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप यह भी जान सकते हैं कि हॉट सीट तक पहुंचने के लिए आपको कितने पड़ावों से गुज़रना होगा और उसके लिए क्या-क्या करना होगा-
यह भी पढ़ें: KBC 13: अमिताभ बच्चन ने बताये 'कौन बनेगा करोड़पति' के वो 4 अहम पड़ाव, जिनके बिना हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाएंगे