Move to Jagran APP

KBC 13: अकबर से जुड़े 7 करोड़ के इस सवाल पर गीता सिंह ने किया क्विट, क्या आपको पता है जवाब?

KBC 13 मिताभ बच्चन के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ को अपना तीसरा करोड़पति मिल गया है। हिमानी बुंदेल और साहिल अहिरवार के बाद मध्यप्रदेश की गीता सिंह गौड़ ‘केबीसी 13’ की तीसरी करोड़पति बन चुकी हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 01:59 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 01:59 PM (IST)
KBC 13: अकबर से जुड़े 7 करोड़ के इस सवाल पर गीता सिंह ने किया क्विट, क्या आपको पता है जवाब?
Photo credit - Sony TV Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ को अपना तीसरा करोड़पति मिल गया है। हिमानी बुंदेल और साहिल अहिरवार के बाद मध्यप्रदेश की गीता सिंह गौड़ ‘केबीसी 13’ की तीसरी करोड़पति बन चुकी हैं। हालांकि 7 करोड़ के प्रशन का वो भी जवाब नहीं दे पाईं और 1 करोड़ा का सवाल खेलने के बाद उन्होंने शो क्विट कर दिया। लेकिन 1 करोड़ रुपए जीतकर गीता शो की तीसरी करोड़पति बन गईं। 1 करोड़ के सवाल तक गीता अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर चुकी थीं इसलिए उन्होंने 7 करोड़ रुपए के सवाल पर उन्होंने कोई रिस्क नहीं लिया और वो 1 करोड़ की भारी धनराशी अपने साथ लेकर चली गईं।

loksabha election banner

क्या था 7 करोड़ का सवाल :

गीता से 7 करोड़ रुपए का जो सवाल किया गया था वो अकबर के पोते से जुड़ा था।

सवाल था : इनमें से कौन सा एक नाम अकबर के उन तीन पोतों के नामों में से नहीं है जिन्हें जेशुईट पादरियों को सौंपने के बाद इसे बना दिया गया था?

इस सवाल के लिए विकल्प थे :

A. डॉन फेलिपे

B. डॉन हरिके

C. डॉन कार्लोस

D. डॉन फ्रांसिस्को

इस सवाल का सही उत्तर था : D. डॉन फ्रांसिस्को

आपको बता दें कि गीता सिंह गौड़ एक हाउस वाइफ हैं। सोनी टीवी गीता के 1 करोड़ रुपए जीतने पर एक प्रोमो जारी किया था जिसमें कंटेस्टेंट अपने बारे में बताती हैं कि वह 53 साल की एक हाउस वाइफ हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी बच्चों की परवरिश में खर्च कर दी, लेकिन अब उन्होंने अपनी सेकंड इनिंग शुरू करने का फैसला किया है और अपनी जिदंगी को अपनी तरह जीने की कोशिश करेंगी। शो खत्म होने के बाद गीता ने अमिताभ बच्चन की तारीफ भी की है। गीता ने बताया कि अमिताभ बहुत परिवार की तरह महसूस करवाते हैं उनके सामने जाने से पहले कोई कितना भी नर्वस हो वो बाद में सहज हो जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.