Move to Jagran APP

KBC 2020: अंकुश शर्मा ने 50 लाख के सवाल पर गेम से किया क्विट, क्या आप जानते हैं इसका जवाब

गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट अंकुश शर्मा से हुई। जम्मू-कश्मीर से आए अंकुश ने बड़ी ही समझदारी के साथ सभी सवालों के सही जवाब देते हुए 25 लाख रुपए जीते। लेकिन 50 लाख रुपए के सवाल पर अंकुश अटक गए और उन्हें गेम क्विट करने का फैसला लिया।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 09:02 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 09:02 AM (IST)
KBC 2020: अंकुश शर्मा ने 50 लाख के सवाल पर गेम से किया क्विट, क्या आप जानते हैं इसका जवाब
KBC 12 Updates Contestant Ankush Sharma Quit Game At 50 Lakh Question

नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 12 : टीवी का फेमस क्विज शो यानी 'कौन बनेगा करोड़पति-12' को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी तेजी से बढ़ती जा रही है। ये शो न सिर्फ आपके ज्ञान को बढ़ाता है बल्कि आपके कई अधूरे सपनों को साकार करने में भी मदद करता है। अबतक केबीसी न जानें कितने कंटेस्टेंट लाखों करोड़ों रुपए जीतकर जा चुके हैं। वहीं कल यानी गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट अंकुश शर्मा से हुई। जम्मू-कश्मीर से आए अंकुश ने बड़ी ही समझदारी के साथ सभी सवालों के सही जवाब देते हुए 25 लाख रुपए जीते। लेकिन 50 लाख रुपए के सवाल पर अंकुश अटक गए और उन्हें गेम क्विट करने का फैसला लिया। आइए जानते हैं क्या था 50 लाख रुपए का सवाल- 

loksabha election banner

प्रश्न- विकास स्वरुप की पुस्तक 'क्यू एंड ए' में वर्णित टीवी क्विज शो में राम मोहम्मद थॉमस से पूछा गया आखिरी सवाल किस तथ्य पर आधारित था? 

A. बीथोबेन की पियोनी सोनाटा नंबर 29 

B. मुमताज महल के पिता 

C. थ्री मसकेटीयर्स 

D. कोस्टर्ड, एक शेक्सपियर चरित्र 

ये है सवाल का सही जवाब- A. बीथोबेन की पियोनी सोनाटा नंबर 29

हमेशा की तहर ही खेल के साथ ​कंटेस्टेंट और बिग बी के बीच कई पर्सनल बातें भी हुईं। इस दौरान अंकुश ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई सारी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या से इंस्टाग्राम के जरिए मिले थे।  जैसे ही कोरोना खत्म होगा और सारी चीजें नॉर्मल होंगी दोनों शादी करेंगे। 

वहीं अं​कुश शर्मा ने बिग बी के सामने अपनी बीमारी के बारे में भी बात की। अंकुश ने बताया कि विटामिन डी की कमी के कारण उन्हें जन्म से ही एक बीमारी है। जिसके कारण उनकी लंबाई ज्यादा नहीं बढ़ सकी। यही नहीं इसी बीमारी की वजह से उनके बचपन में ही कई ऑपरेशन भी हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.