KBC 12 : इस सवाल का सही उत्तर देकर सूबेदार मेजर योगेन्दर यादव और सूबेदार संजय सिंह ने जीते 25 लाख रुपये, शानदार खेल देख बिग बी भी हुए हैरान
शो में अमिताभ ने पहले सभी शहीदों और देश के सैनिकों को सैल्यूट किया और फिर गेम शुरू किया। शो के दौरान बिग बी न दोनों से न सिर्फ सवाल पूछे बल्कि उस पल के बारे में बात की जब उन्होंने बॉर्डर पर कई गोलियां अपने शरीर पर खाई थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘कौन बनेगा करोड़पति' का कल यानी 22 जनवारी को ग्रांड फिनाले यानी था। केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर योगेन्दर सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह हॉट सीट पर बैठे। केबीसी के मंच पर दोनों परमीर चक्र विजेताओं का स्वागत बड़े ही सम्मान पूर्वक किया गया था। शायद पहली बार ऐसा देखा गया जब शो के दौरान अमिताभ बच्चन के पास बोलने के लिए शब्द नहीं थे। वहीं गेन्दर और संजय ने न सिर्फ जंग के मैदान में बल्कि केबेसी के मंच पर भी अपने शानदार खेल से सबको हैरान किया। दोनों ने अच्छा खेलते हुए 25 लाख रुपये जीत लिए। आइए जाने हैं वो सवाल जिसका सही उत्तर देकर योगेन्दर सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह ने 25 लाख रुपये जीते...
View this post on Instagram
ये था प्रश्न :
इनमें से किस राक्षस को मारने के लिए देवराज इंद्र ने समुद्र के फेन का उपयोग किया था , जिसको उन्होंने यह वचन दिया था कि वह उसे ना गीले अस्त्र से मारेंगे ना सूखे अस्त्र से
A. वातापी
B. नमुचि
C. विरोचन
C. जलंधर
सही जवाब. B. नमुचि
वहीं इससे पहले कि बिग बी आगे का सवाल खेलतेए हूटर बज गया और गेम खत्म कर दिया गया। एपिसोड के बाद में अमिताभ ने एक बार फिर सेना को सलाम किया और सबको धन्यवाद कहा।
आपको बता दें कि शो के प्रारम्भ में अमिताभ ने पहले सभी शहीदों और देश के सैनिकों को सैल्यूट किया और फिर गेम शुरू किया। शो के दौरान बिग बी न दोनों परमवीर चक्र विजेताओं से न सिर्फ सवाल-जवाब पूछे बल्कि उस पल के बारे में बात की जब उन्होंने बॉर्डर पर कई गोलियां अपने शरीर पर खाई थी। उनके शौर्य की कहानी खुद बिग बी हैरान रह गए थे। बता दें के कौन बनेगा करोड़पति से जीती हुई धनराशि Army Welfare Fund Battle Casualties को जाएगी। यह वह संस्था है जो उन सैनिकों और उनके परिवारों की मदद को समर्पित हैए जिन्होंने देश की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहे।